- Home
- खेल
-
‘ मेलबर्न। पल पल बदलते मैच के समीकरण , हर गेंद पर तनाव और सरहद के आर पार थमी हुई सांसें । आखिरकर विराट कोहली का बल्ला शाहीन शाह अफरीदी एंड कंपनी पर भारी पड़ा और उन्होंने टी20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान पर भारत को चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाकर देश को दीवाली का यादगार तोहफा दिया । जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरूआत बेहद खराब रही लेकिन कोहली ने अकेले किला लड़ाते हुए 53 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की आतिशी पारी खेलकर दीवाली से एक दिन पहले ही पूरे भारत में जश्न की शुरूआत कर दी । भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन की जरूरत थी । हारिस रऊफ के डाले 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाये जिससे आखिरी ओवर में लक्ष्य 16 रन का रह गया । पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या को मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया । दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक और तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन निकाले । चौथी गेंद नोबॉल रही जिस पर कोहली ने छक्का जड़ दिया । अब तीन गेंद में छह रन चाहिये थे । अगली गेंद वाइड रही जिसके बाद बाई के तीन रन बने लेकिन पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए । आखिरी गेंद पर एक रन लेकर आर अश्विन ने टीम को जीत दिलाई । इससे पहले भारत की शुरूआत बेहद खराब रही और सातवें ओवर में 31 रन के स्कोर पर उसके चार बल्लेबाज पवेलियन में थे । के एल राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: चार चार रन बनाकर नसीम शाह और रऊफ का शिकार हुए । भारत के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (15) को भी रऊफ ने पवेलियन भेजा जबकि अक्षर पटेल दो रन बनाकर रन आउट हो गए ।पंड्या ने 37 गेंद में 40 रन की धीमी पारी खेली लेकिन कोहली के साथ 113 रन की साझेदारी की । पाकिस्तान के नंबर एक तेज गेंदबाज शाहीन शाह ने आठ ओवर में 34 रन दिये लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिली । इससे पहले अर्शदीप सिंह और पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया । अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिये । उन्होंने पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (चार) को आउट करके भारत को शानदार शुरूआत दिलाई । इसके बाद एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने 30 रन देकर तीन विकेट लिये । पाकिस्तान के लिये इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाये और भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल सहज दिखे । स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल जूझते नजर आये लिहाजा छठे गेंदबाज पंड्या ने चार ओवर डाले । शान मसूद ने 42 गेंद में 52 रन बनाये लेकिन वह सहज नहीं दिखे ।
इससे 364 दिन पहले बाबर और रिजवान ने भारतीय गेंदबाजी को धता बताते हुए टी20 मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दिलाई थी । पिछले कुछ दिन से बारिश के कारण एमसीजी की पिच कवर के भीतर थी और इसमें अभी भी नमी है और ऐसे में तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल रही है । भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप ने इसका पूरा फायदा उठाया । दोनों ने 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की । पहले ओवर में भुवनेश्वर ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिये । वहीं अर्शदीप ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर को पगबाधा आउट किया । रिजवान भी चार रन बनाकर अर्शदीप की शॉर्ट गेंद का शिकार हुए जिनका कैच फाइन लेग सीमा के पास भुवनेश्वर ने लपका । फखर जमां के अंतिम एकादश में नहीं होने के कारण मसूद का काम पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाना था । उन्होंने इफ्तिखार को आक्रामक खेल दिखाने की छूट दी । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी को गेंद सौंपी जबकि स्पिनर अश्विन नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये । इफ्तिखार ने पांच गेंद के भीतर चार छक्के जड़े लेकिन शमी ने दूसरे स्पैल में उन्हें पगबाधा आउट करके तीसरे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी तोड़ी । पंड्या ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेजा । शाहीन शाह अफरीदी ने कुछ उम्दा शॉट खेलकर पाकिस्तान को 150 रन के पार पहुंचाया ।
-
काहिरा. स्वप्निल कुसाले ने आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में शनिवार को यहां पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में चौथा स्थान हासिल कर भारत के लिए तीसरा पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया। भारत के लिए पहला कोटा भौनीश मेंदीरत्ता ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में जबकि दूसरा कोटा रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हासिल किया था। रिदम सांगवान महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मामूली अंतर से कोटा हासिल करने से चूक गई।
भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम जूनियर प्रतियोगिता में पहले दो स्थान हासिल किये जिससे भारत के पदकों की संख्या 32 हो गई है। इसमें 12 स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। कुसाले ने क्वालिफिकेशन में 593 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाई थी। वह एक समय स्वर्ण पदक के मैच में जगह बनाने के करीब थे लेकिन उनका आखिरी शॉट खराब रहा जिसमें उन्होंने केवल 8.2 अंक बनाए। कुसाले का कुल स्कोर 407.6 जबकि कांस्य पदक विजेता नार्वे के जॉन हरमन हेग का स्कोर 407.9 रहा।
यूक्रेन के सेरही कुलिश ने स्वर्ण पदक के मैच में पोलैंड के टॉमस बार्टनिक को 16-6 से हराया।
भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह 589 अंक बनाकर 14वें और नीरज कुमार 588 अंकों के साथ 19वें स्थान पर रहे। सागर डांगी और शिखा नारवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित जूनियर वर्ग में 600 में से 580 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन ईशा सिंह और सम्राट राणा से हुआ जिन्होंने क्वालिफिकेशन में 579 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। सागर और शिखा ने फाइनल में 17-15 से जीत दर्ज की। -
नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2022 के क्वालिफाइंग मुकाबले खत्म हो गए हैं। आखिरी मैच में जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर-12 में जगह बना ली है। 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले शुरू होंगे। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलेंड ने 6 विकेट पर132 रन बनाये। जवाब में जिम्बाब्वे ने 18 ओवर और तीन 3 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन क्रेग एर्विन ने बनाए। उन्होंने 58 रन की पारी खेली। सिकंदर रजा ने 40 रन का योगदान दिया।
इससे पहले, दो बार की चैम्पियन वेस्ट इंडीज की टीम आस्ट्रेलिया में चल रहे टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप बी क्वालीफाइंग मुकाबले में आयरलैंड से हारकर टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गई। आज होबार्ट में आयरलैंड ने वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 147 रन के जवाब में आयरलैंड ने 17 ओवर और तीन गेंद में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। पॉल स्टर्लिंग ने नाबाद 66 और लोर्कन टकर ने नाबाद 45 रन बनाये । इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्ट इंडीज ने ब्रैंडन किंग के 62 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। आयरलैंड के गैरेथ डेलानी ने तीन विकेट लिये। भारत सुपर-12 के ग्रुप-2 में है। इस ग्रुप में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे की टीम है। पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को होना है। वहीं, ग्रुप-1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं। - ओडेन्से ।पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत गुरूवार को यहां प्री क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यिऊ से सीधे गेम में हारकर डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से बाहर हो गये। श्रीकांत को सातवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी से 35 मिनट तक चले मैच में 13-21 15-21 से हार मिली।विश्व चैम्पियनशिप 2021 में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत ने 2017 में यहां खिताब जीता था। गुरूवार को मैच से पहले उनका यिऊ के खिलाफ जीत का रिकार्ड 1-1 से बराबरी पर था। पुरूष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इस भारतीय युगल जोड़ी ने राउंड 16 के 36 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और मौलाना बगास को 21-14 21-16 से पराजित किया जिससे अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना मलेशिया की आरोन चिया और सोह वूई यिक की चौथी वरीय जोड़ी से होगा। महिला युगल में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी तथा ईशान भटनागर और तनीषा क्रैस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी अपने अपने प्री क्वार्टरफाइनल हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। तृषा और गायत्री को थाईलैंड की जोंगकोलफान किटिथाराकुल की छठी वरीय जोड़ी ने 23-21 21-13 से मात दी। ईशान और तनीषा को जापान के युता वाटानाबे और अरिसा हिगाशिनो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 16-21 10-21 से पराजय झेलनी पड़ी।
- पोंटेवेदरा (स्पेन)। विकास (72 किग्रा) और नितेश (97 किग्रा) ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते जिससे भारत इस प्रतियोगिता की ग्रीको रोमन शैली में तीन पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा। विकास और नितेश ने बुधवार की रात को भारत के पदकों की संख्या तीन पर पहुंचाई। इससे एक दिन पहले साजन भानवाला ने 77 किग्रा में कांस्य पदक जीता था जो कि इस चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन में भारत का पहला पदक भी था। विकास ने कांस्य पदक के मुकाबले में जापान के दाइगो कोबायाशी को 6-0 से हराया, जबकि नितेश ने ब्राजील के इगोर फर्नांडो अल्वेस डी क्विरोज को तकनीकी श्रेष्ठता से पराजित किया। यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रीको रोमन के 10 पहलवानों में से केवल छह को ही वीजा मिल पाया था। स्पेन के दूतावास ने ग्रीको रोमन के चार पहलवानों सहित 21 भारतीय पहलवानों को वीजा नहीं दिया था। इस बीच महिलाओं की स्पर्धा में अंकुश 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक के मुकाबले में जापान की युई सुसाकी से भिड़ेगी। जापानी पहलवान मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन है।
-
दुबई. भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरफनमौला दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मंधाना और दीप्ति दोनों ने साप्ताहिक जारी होने वाली रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में एक-एक स्थान का सुधार किया है। मंधाना एकदिवसीय मैचों में शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज रह चुकी हैं। उन्होंने टी20 प्रारूप में खेले गये एशिया कप के फाइनल 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाकर भारत को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका अदा की और इस प्रारूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। मंधाना के नाम 730 रेटिंग अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी से 13 अंक पीछे है।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ सात रन देकर तीन विकेट लेन के बाद फाइनल में चार ओवर में सिर्फ सात रन खर्च करने वाली दीप्ति 742 रेटिंग के साथ गेंदबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के नाम उन से 14 अंक ज्यादा हैं। दीप्ति हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में 370 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस तालिका में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (377) और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (390) शीर्ष दो खिलाड़ी हैं। एशिया कप के फाइनल में पांच रन देकर तीन विकेट लेकर मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं तेज गेंदबाज रेणुका सिंह पांच स्थान के सुधार के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सूची में स्नेह राणा भी पांच पायदान ऊपर करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें स्थान पर हैं। भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (एक पायदान के फायदे से सातवें) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (तीन पायदान के फायदे से 14वें) को भी नवीनतम रैंकिंग में फायदा हुआ है। बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (15 पायदान के फायदे से 17वें) भी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रही हैं। - भुवनेश्वर। भारत को अपने अंतिम ग्रुप मैच में सोमवार को ब्राजील के खिलाफ 0-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उसने फीफा महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप में अपने अभियान का अंत बिना किसी जीत और बिना किसी गोल के साथ किया। मेजबान होने के कारण भारत को आयु वर्ग की इस शीर्ष प्रतियोगिता में पदार्पण का मौका मिला था। इससे पहले ग्रुप ए के अपने मुकाबलों में उसे अमेरिका (0-8) और मोरक्को (0-3) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम तीन मैच में 16 गोल गंवाते हुए बिना किसी अंक के चार टीम के ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही। ब्राजील और अमेरिका ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अमेरिका ने मडगांव में एक ही समय में खेले गए ग्रुप ए के दूसरे मैच में मोरक्को को 4-0 से हराया। ब्राजील और अमेरिका दोनों ने दो जीत और एक ड्रॉ से सात अंक हासिल किए। दोनों के बीच 14 अक्टूबर को हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। अपनी तेजी और छकाने की काबिलियत ने भारतीय डिफेंस को लगातार परेशान करने वाली एलिन (40वें और 51ववें मिनट) ने ब्राजील की ओर से दो गोल दागे। उनके अलावा स्थानापन्न खिलाड़ी लॉरा (86वें और 90+3 मिनट) ने भी दो गोल किए। इससे पहले गेबी बर्चोन ने दक्षिण अमेरिकी चैंपियन टीम को 11वें मिनट में 1-0 से बढ़त दिलाई थी। ब्राजील ने मैच में शुरू से ही दबदबा बनाया और अधिक समय गेंद को अपने कब्जे में रखा। भारत गोल की तरफ एक ही शॉट लगा पाया जबकि ब्राजील ने एक दर्जन से अधिक शॉट मारे। भारतीय टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं था और टीम प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेल रही थी। मेजबान टीम ने संभवत: टूर्नामेंट का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्हें श्रेय जाता है कि मैच पूरी तरह से एकतरफा नहीं था जिसकी अमेरिका के खिलाफ करारी हार के बाद आशंका थी। भारतीय खिलाड़ियों ने शारीरिक और तकनीकी रूप से अपने से कहीं अधिक श्रेष्ठ विरोधियों के कड़ी टक्कर देने की कोशिश की। हालांकि मुकाबले में भारतीय टीम की रक्षात्मक कमियां उजागर हुईं और उसके खिलाड़ी अच्छी तरह पास भी नहीं दे पाए। भारतीय रक्षापंक्ति ने ब्राजील के लगातार हमलों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया जिन्होंने पहले सत्र में भारत के खिलाफ छह शॉट लक्ष्य पर मारे। दक्षिण अमेरिकी चैंपियन ने पहले हाफ में 70 फीसदी समय गेंद को अपने कब्जे में रखा।
-
नयी दिल्ली। स्पेन के दूतावास ने एक अजीबोगरीब फैसला करते हुए उन 21 भारतीय पहलवानों को वीजा देने से इनकार कर दिया, जिन्हें पोंटेवेदरा में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था। राष्ट्रीय महासंघ ने सोमवार को बताया कि वीजा आवेदन केवल इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उन्हें संदेह है कि खिलाड़ी वीजा अवधि समाप्त होने तक देश नहीं छोड़ेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने सोमवार से शुरू हुई चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय टीम चुनी थी, लेकिन केवल नौ खिलाड़ियों को ही वीजा दिया गया। जो भारतीय पहलवान चैंपियनशिप में भाग लेने से चूक गए उनमें अंडर 20 महिला विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल भी शामिल है। डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा,‘‘ हमने इस तरह की स्थिति का सामना पहले कभी नहीं किया था। भारत सरकार का मंजूरी पत्र और विश्व कुश्ती की संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू का निमंत्रण पत्र दिखाने के बावजूद हमारे पहलवानों को तुच्छ आधार पर वीजा नहीं दिया गया।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें नामंजूरी का पत्र मिला जब हमने जल्द से जल्द पासपोर्ट वापस करने का आग्रह किया था। यह वास्तव में अजीबोगरीब है। यह वास्तव में हमारी समझ से परे है कि अधिकारी इस नतीजे पर कैसे पहुंचे कि भारतीय पहलवान और कोच वापस भारत नहीं लौटेंगे।'' डब्ल्यूएफआई ने अपने नौ कोच के लिए भी वीजा आवेदन किया था, लेकिन केवल छह को ही वीजा मिला।
फ्रीस्टाइल के 10 पहलवानों में से केवल अमन (57 किग्रा) को वीजा मिला जबकि नौ अन्य के आवेदन खारिज कर दिए गए। दिलचस्प बात यह है कि फ्रीस्टाइल के तीन कोच को वीजा दिया गया। छह ग्रीको रोमन पहलवान और महिलाओं में से केवल अंकुश (50 किग्रा) और मानसी (59 किग्रा) को ही वीजा मिला। तोमर ने कहा, ‘‘अब हम एक पहलवान के लिए तीन कोच कैसे भेज सकते हैं, इसलिए हम जगमंदर सिंह को अमन के साथ भेज रहे हैं। छह ग्रीको रोमन पहलवान पहले ही स्पेन पहुंच चुके हैं और दो महिला पहलवान रविवार को रवाना हो गई हैं।" file photo -
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज़ समीर ने विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर जूनियर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। चीन के वांग शिवेन ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि चीन के ही लियू यैनपैन को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का फाइनल आज खेला जाएगा। ईशा सिंह, शिखा नरवाल और वर्षा सिंह की टीम भारतीय चुनौती पेश करेगी।
इससे पहले रविवार को पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्श बालासाहेब पाटिल, किरण अंकुश जाधव और अर्जुन बाबूता की टीम ने भारत के लिए प्रतियोगिता में पांचवां स्वर्ण पदक जीता। चैम्पियनशिप में, भारत ने अब तक पांच स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक सहित चौदह पदक जीते हैं। भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। -
पर्थ। युवा क्रिकेट प्रेमी 11 वर्षीय दर्शील चौहान के लिए वह यादगार पल था जब उन्हें टी20 विश्व कप से पहले भारत के अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाजी करने का मौका मिला। सुबह के सत्र के दौरान वाका के मैदान पर कई बच्चे मौजूद थे जिनमें दर्शील भी शामिल था। उन्होंने अपने गेंदबाजी एक्शन से सभी को प्रभावित किया और जब भारतीय टीम दोपहर के अभ्यास सत्र के लिए पहुंची तो कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें नेट्स पर गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए वीडियो में भारतीय टीम के विश्लेषक हरिप्रसाद मोहन ने कहा,‘‘हम दोपहर बाद अभ्यास सत्र के लिए वाका में थे और तब बच्चे अपने सुबह के सत्र का समापन कर रहे थे। हमने अपने ड्रेसिंग रूम से लगभग 100 बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देखा। इनमें से एक बच्चे ने सभी का विशेषकर रोहित का ध्यान खींचा।'' उन्होंने कहा,‘‘ हर कोई उसके रन अप और नैसर्गिक प्रतिभा से प्रभावित था। वह लगातार बल्लेबाज को परेशान कर रहा था। रोहित ने उसे नेट्स पर गेंदबाजी करने के लिए बुलाया ।'' दर्शील को टीम के ड्रेसिंग रूम में भी बुलाया गया और उन्होंने प्रशिक्षकों और अन्य सदस्यों के साथ भी कुछ समय बिताया। दर्शील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पसंदीदा गेंद इनस्विंग यार्कर है और उन्हें आउटस्विंग भी कराना पसंद है। नेट सत्र के बाद रोहित ने दर्शील से कहा,‘‘ आप यहां पर्थ में रहते हो तो फिर भारत के लिए कैसे खेल पाओगे?'' इस पर दर्शील ने कहा, ‘‘ जब मुझे लगेगा कि मैं बहुत अच्छा खेल रहा हूं तो मैं भारत आ जाऊंगा।
- ब्रिस्बेन । भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने 33 गेंदों में 57 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। जवाब में डेथ ओवर्स में भारत की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदलौत ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई।आखिरी पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 43 रन की जरूरत थी। तब उसके आठ विकेट बचे थे। फिंच और मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने 16वें ओवर में सिर्फ चार रन दिए और एक विकेट लिया। 17वें ओवर में अश्विन ने 10 रन दिए। 18वें ओवर में अर्शदीप गेंदबाजी के लिए आए और 13 रन दिए। पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए 19वां परेशानी का सबब रही है।हालांकि, इस मैच में हर्षल पटेल 19वां ओवर लेकर आए और सिर्फ पांच रन खर्च किए। इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। हर्षल ने पहले फिंच को क्लीन बोल्ड किया। फिर इस ओवर में विराट कोहली के डायरेक्ट हिट पर टिम डेविड रन आउट हुए। 20वें ओवर में मोहम्मद शमी पहली बार गेंदबाजी के लिए आए। उन्हें 11 रन बचाने थे। सामने पैट कमिंस और जोश इंगलिस थे।पहली गेंद पर शमी ने दो रन दिए। दूसरी गेंद पर फिर दो रन बने।तीसरी गेंद पर कमिंस ने शॉट खेला। इस पर बाउंड्री पर कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लपका।चौथी गेंद पर एश्टन एगर रन आउट हुए।पांचवीं गेंद पर शमी ने जोश इंगलिस ने को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया।इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने केन रिचर्डसन को क्लीन बोल्ड किया।इस तरह शमी की आखिरी चार गेंदों पर चार विकेट गिरे। इनमें से तीन विकेट शमी ने लिए और एक रन आउट रहा। शमी ने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन लुटाए और भारत यह मैच छह रन से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी नेे एक ओवर फेंककर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर में 34 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला। हर्षल पटेल ने तीन ओवर में 30 रन दिए और एक विकेट झटका। चहल ने तीन ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। अब भारतीय टीम 19 अक्तूबर को दूसरे प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी।
- चंडीगढ़। गगनजीत भुल्लर ने अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से रविवार को यहां जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। भुल्लर 18वें होल तक स्थानीय खिलाड़ी करणदीप कोच्चर के बराबर चल रहे थे लेकिन वह अंतिम ‘पट' पर सबसे आगे निकल गए। उन्होंने 10 फुट से बर्डी लगाकर कुल 15 अंडर 273 के स्कोर से खिताब जीता। चंडीगढ़ के करणदीप इस डेढ़ करोड़ रुपये इनामी टूर्नामेंट में 14 अंडर के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर रहे। वह 2020 के चैंपियन हैं। वर्ष 2018 के चैंपियन एस चिकारंगप्पा और चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा 13 अंडर 275 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चिकारंगप्पा ने अंतिम दौर में 72 जबकि अक्षय ने 67 का स्कोर बनाया।
- बेंगलुरु। एशियाई रिकॉर्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर ने रविवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रयास से गोला फेंक खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं, तो वहीं वीके इलाक्कियादासन (रेलवे) और ओडिशा की श्राबनी नंदा ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता। सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले तूर ने अपने पहले प्रयास में ही 20.68 मीटर की दूरी के साथ बारिश से प्रभावित दिन में दूसरे खिलाड़ियों के लिये मुश्किलें बढ़ा। उनके दो और प्रयासों ने 20 मीटर की दूरी को पार किया जबकि अन्य खिलाड़ियों में सिर्फ करणवीर सिंह ही गोले को 20 मीटर से दूर फेंक सके। रेलवे के 27 वर्षीय इलाक्कियादासन ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाये रखा और 10.37 सेकंड में जीत हासिल की। सेना के हरजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में ओडिशा की 31 वर्षीय श्राबनी नंदा 50 मीटर तक पीछे चल रही थी लेकिन फिर उन्होंने अपनी गति बढ़ते हुए 11.55 सेकंड के समय के साथ जीत दर्ज की। रेलवे की हिमश्री रॉय उनसे एक सेकंड पीछे दूसरे स्थान पर रही। तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन (11.58 सेकंड) तीसरे स्थान पर रही जबकि कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हिमा दास (असम) आठ खिलाड़ियों में आखिरी स्थान पर रहीं। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में तमिलनाडु की 23 साल की शुभा वेंकटेशन ने अपने सर्वश्रेष्ठ समय 52.57 सेकंड के साथ बाजी मारी। पुरुषों की इस स्पर्धा में शीर्ष दो स्थानों पर रेलवे के दो धावक 23 वर्षीय राजेश रमेश (46.63 सेकंड) और आयुष डबास (46.86 सेकंड) रहे। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में सेना के 17 साल के परवेज खान (तीन मिनट 46.41) ने बाजी मारी। महिलाओं में इसका खिताब मध्यप्रदेश की केएम दीक्षा ने चार मिनट 23.03 सेकंड के साथ जीता। स्वप्ना बर्मन, सौम्या मुरुगन और सोनू कुमारी की रेलवे तिकड़ी दो दिवसीय हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थानों पर रही। स्वप्ना (5798 अंक) ने सात स्पर्धाओं में से पांच में अव्वल रहते हुए 400 से अधिक अंकों से प्रथम स्थान हासिल किया।
-
नयी दिल्ली। मनीष सुरेशकुमार और वैदेही चौधरी ने रविवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता। डीएलटीए परिसर में वैदेही और मनीष ने एकतरफा जीत दर्ज की। वैदेही ने फ्रांस में साई समहिता को 6-2 6-0 से हराया। साई समहिता के लिए यह निराशाजनक प्रदर्शन किया क्योंकि पूरे हफ्ते वह काफी अच्छी लय में थी।
वैदेही ने कहा, ‘‘यह मेरा पहला फेनेस्टा ओपन खिताब है और मैं बेहद खुश हूं।''पुरुष फाइनल में मनीष को भी दिग्विजय प्रताप सिंह के खिलाफ 6-2 6-3 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। लड़कों के अंडर-18 फाइनल में डेनिम यादव ने अमन दाहिया को 7-6 (7/2) 6-4 से हराकर खिताब जीता।दूसरी तरफ लड़कियों के अंडर-18 फाइनल में दूसरी वरीय मधुरिमा सावंत ने सुहिता मुरारी के खिलाफ 6-3 6-2 की आसान जीत दर्ज की। -
बेंगलुरु. तमिलनाडु की रोजी मीना पॉलराज ने 15 दिनों में दूसरी बार महिलाओं की पोल वॉल्ट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए शनिवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। पच्चीस साल की रोजी ने हाल ही में गांधीनगर में 36वें राष्ट्रीय खेलों में 4.20 मीटर की ऊंचाई के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। उन्होंने तब 2014 में वी एस सुरेखा के 4.15 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था। रोजी ने शनिवार को यहां 4.21 मीटर की ऊंचाई हासिल की। रेलवे की रवीना ने पिछले कुछ प्रतियोगिताओं में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यहां लय हासिल करते हुए नये मीट रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल रेस को अपने नाम किया। अमलान बोरगोहेन की गैरमौजूदगी में दिल्ली के 19 वर्षीय शिवम वैष्णव ने सुनिश्चित किया कि 100 मीटर पुरुष फर्राटा दौड़ में प्रतिस्पर्धा बनी रहे। उन्होंने पहले दौर में 10.74 सेकेंड का समय निकाला लेकिन इसमें सुधार करते हुए 10.47 सेकेंड के समय के साथ सेमीफाइनल में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। महिलाओं के वर्ग में हिमा दास शुरुआती दो दौर में 11.74 सेकंड और 11.78 सेकंड के समय के साथ खिताब के दौड़ में बनी हुई है जबकि ज्योति यारराजी शुरुआती दौड़ के रेस को पूरा नहीं कर सकी।
-
नयी दिल्ली. युवा एथलीट सविता टोप्पो ने कुवैत सिटी में चल रही एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की बालिका 100 मीटर बाधा दौड़ में 14.17 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक जीता। लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में अर्जुन ने 70.98 मीटर के थ्रो से रजत पदक जबकि हिमांशु मिश्रा ने 67.67 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया। ओडिशा की सविता ने भोपाल में हुई राष्ट्रीय युवा (अंडर-18) एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर उन्हें पदक जीतने की बधाई दी।
-
नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निवर्तमान प्रमुख सौरव गांगुली फिर से अपनी राज्य इकाई बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद पर वापसी करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने शनिवार को कहा कि वह कैब चुनाव लड़ेंगे। गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटना पड़ा क्योंकि बोर्ड में अभी तक कोई भी तीन साल से अधिक समय तक इस पद पर काबिज नहीं रहा है। वह बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले 2015 से 2019 के बीच चार साल तक कैब अध्यक्ष रहे थे। गांगुली ने कहा, ‘‘हां, मैं कैब चुनाव लड़ूंगा। मेरी 22 अक्टूबर को नामांकन भरने की योजना है। मैं पांच वर्षां तक कैब में रहा था और लोढा सिफारिशों के नियमों के अनुसार मैं इस पद पर और चार साल तक बना रह सकता हूं।'' गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष के शीर्ष पद पर अभिषेक डालमिया के स्थान पर चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थीं लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी के नामांकन से काफी सारे समीकरण बदल जायेंगे। गांगुली ने कहा, ‘‘मैं 20 अक्टूबर को अपना पैनल तय करूंगा। देखते हैं। घटनाक्रम पर नजर रखने वालों को लगता है कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आईसीसी चेयरमैन के संबंध में बीसीसीआई क्या फैसला करता है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी (घटनाओं पर करीबी नजर रखने वाले) ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘सौरव के साथ हमेशा ही ऐसा हुआ है कि अंतिम समय में बदलाव हुआ है। 2019 में उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश पटेल को करीब से हराया था जिसमें समीकरण अंतिम क्षण में बदले थे। '' उन्होंने कहा, ‘‘यह मत भूलिये कि आईसीसी चेयरमैन का नामांकन भी 20 अक्टूबर को भरा जाना है। बीसीसीआई में ताकतवर लोगों का फैसला बदलता है या नहीं, यह सवाल बना हुआ है। '' फिलहाल अगर बीसीसीआई के रूख को देखा जाये तो गांगुली के आईसीसी अध्यक्ष पद के लिये बीसीसीआई के उम्मीदवार बनने की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम है। अगर बीसीसीआई के अधिकारियों का हृदय परिवर्तन होता है तो कैब अध्यक्ष के रूप में गांगुली बोर्ड की विभिन्न बैठकों में उनके प्रतिनिधि के तौर पर बोर्ड के प्रशासनिक गलियारों में प्रासंगिक बने रहेंगे। लेकिन काफी समीकरण ऐसे हैं जो हमेशा काम करते है और इस बारे में स्पष्टता बीसीसीआई की 18 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली आम सालाना बैठक के बाद ही आयेगी।
- बेंगलुरु। तमिलनाडु की रोजी मीना पॉलराज ने 15 दिनों में दूसरी बार महिलाओं की पोल वॉल्ट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए शनिवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। पच्चीस साल की रोजी ने हाल ही में गांधीनगर में 36वें राष्ट्रीय खेलों में 4.20 मीटर की ऊंचाई के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। उन्होंने तब 2014 में वी एस सुरेखा के 4.15 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था। रोजी ने शनिवार को यहां 4.21 मीटर की ऊंचाई हासिल की।रेलवे की रवीना ने पिछले कुछ प्रतियोगिताओं में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यहां लय हासिल करते हुए नये मीट रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल रेस को अपने नाम किया। अमलान बोरगोहेन की गैरमौजूदगी में दिल्ली के 19 वर्षीय शिवम वैष्णव ने सुनिश्चित किया कि 100 मीटर पुरुष फर्राटा दौड़ में प्रतिस्पर्धा बनी रहे। उन्होंने पहले दौर में 10.74 सेकेंड का समय निकाला लेकिन इसमें सुधार करते हुए 10.47 सेकेंड के समय के साथ सेमीफाइनल में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। महिलाओं के वर्ग में हिमा दास शुरुआती दो दौर में 11.74 सेकंड और 11.78 सेकंड के समय के साथ खिताब के दौड़ में बनी हुई है जबकि ज्योति यारराजी शुरुआती दौड़ के रेस को पूरा नहीं कर सकी।
- नयी दिल्ली। युवा एथलीट सविता टोप्पो ने कुवैत सिटी में चल रही एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की बालिका 100 मीटर बाधा दौड़ में 14.17 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक जीता। लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में अर्जुन ने 70.98 मीटर के थ्रो से रजत पदक जबकि हिमांशु मिश्रा ने 67.67 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया। ओडिशा की सविता ने भोपाल में हुई राष्ट्रीय युवा (अंडर-18) एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर उन्हें पदक जीतने की बधाई दी।
-
मेलबर्न. खराब फॉर्म से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि वह टी20 विश्व कप से पहले अपने खेल में कुछ तकनीकी बदलाव कर रहे हैं । हाल ही में आस्ट्रेलिया की वनडे कप्तानी छोड़ने वाले फिंच इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में 25 रन ही बना सके । उन्होंने कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के लिये जोखिम भी है और पुरस्कार भी । आक्रामक खेलकर आप टीम को अच्छी शुरूआत दिला सकते हैं लेकिन यह हमेशा रणनीति के अनुरूप नहीं रहता । मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं । लंबे समय तक टी20 क्रिकेट खेलने पर पता चल जाता है कि उतार चढाव तो आयेंगे ही ।'' फिंच ने कहा ,‘‘ मैने कुछ तकनीकी बदलाव किये हैं और विश्व कप के लिये पूरी तरह से तैयार हूं । आस्ट्रेलिया का सामना 22 अक्टूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड से होगा। फिंच ने कहा कि उनके पास काफी संतुलित टीम है । उन्होंने कहा, सिर्फ 11 खिलाड़ी ही विश्व कप नहीं जीतते, सभी 15 खिलाड़ियों का योगदान होता है । हमारे पास काफी संतुलित टीम है । टीम में कई मैच विनर हैं । बल्लेबाजी में भी और गेंदबाजी में भी ।'' आस्ट्रेलिया ने पिछली तीन में से दो टी20 श्रृंखलायें गंवाई हैं लेकिन फिंच ने कहा कि महत्वपूर्ण बात सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना है । उन्होंने कहा, सही समय पर अच्छा प्रदर्शन जरूरी है । पिछले प्रदर्शन पर विश्लेषण करने का कोई फायदा नहीं । टीम में सभी को अपनी भूमिका पता होनी चाहिये और उसके अनुरूप प्रदर्शन करना जरूरी है ।
-
सिलहट । भारत ने एकतरफा मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर आठ सत्र में सातवीं बार महिला एशिया कप जीत लिया है । पिछले 14 साल में पहली बार फाइनल खेल रही श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । वह नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी और भारत ने 8 . 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया । स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये । श्रीलंकाई कप्तान चामारी अटापट्टू तीसरे ओवर में रन आउट हो गई जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया । अनुष्का संजीवनी भी छह गेंद बाद रन आउट हो गई । अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से शानदार फॉर्म में चल रही रेणुका सिंह ने हसिनी परेरा को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया । वह कवर में कैच देकर लौटी और उस समय श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर नौ रन था । कविशा दिलहारी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और श्रीलंका की आधी टीम 16 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई । रेणुका की इनकमिंग गेंद को खेलने के प्रयास में वह बोल्ड हो गई । राजेश्वरी गायकवाड़ ने निलाक्षी डिसिल्वा के रूप में अपना पहला विकेट लिया । श्रीलंका का स्कोर इस समय आठ विकेट पर 32 रन था और लग रहा था कि टीम 50 रन भी नहीं बना सकेगी । रणवीरा ने हालांकि 22 गेंद में नाबाद 18 रन बनाकर उसे इस शर्मिंदगी से बचाया ।
भारतीयों ने अनुशासित गेंदबाजी की लेकिन शॉट चयन खराब रहने के कारण श्रीलंका के बल्लेबाजों को ज्यादा नुकसान हुआ । सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराने वाली श्रीलंकाई टीम उस लय को कायम नहीं रख सकी। भारत ने जवाब में शेफाली वर्मा और जेमिमा रौड्रिग्स के विकेट गंवाये । इसके बाद मंधाना ने टीम को जीत तक पहुंचाया । कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रही । मंधाना ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े और ओशाडी रणसिंघे को छक्का लगाकर विजयी रन लिये । अगले साल टी20 विश्व कप से पहले भारत का आत्मविश्वास इस जीत से बढेगा । -
नई दिल्ली। मिस्र में निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही उऩ्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए स्थान भी पक्का कर लिया है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे भारतीय हैं। बिंद्रा ने 2006 में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। विश्व चैम्पियनशिप में रुद्राक्ष पहली बार स्पर्धा में उतरे थे।
इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 25 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। ईशा सिंह, नाम्या कपूर और विभूति भाटिया ने जर्मनी की टीम को 17-1 से पराजित किया। -
नई दिल्ली। मिस्र के काहिरा में विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारत ने महिलाओं की 25 मीटर जूनियर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। कल चैम्पियनशिप के पहले दिन कांस्य पदक मैच में ईशा सिंह, नाम्या कपूर और विभूति भाटिया की भारतीय टीम ने जर्मनी को 17-1 से हराया।
स्पर्धा का स्वर्ण चीन ने जीता, जबकि दक्षिण कोरिया को रजत पदक मिला। -
दुबई. फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुधवार को यहां जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों में रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं और साथ ही भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में भारत की घरेलू टी20 श्रृंखला के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं। सूर्यकुमार के 838 अंक हैं। सूर्यकुमार शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और अनुभवी विराट कोहली क्रमश: 13वें और 14वें पायदान पर हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 16वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड में मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज मेजबान देश के डेवोन कॉनवे शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। कॉनवे ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 70 और फिर पाकिस्तान के खिलाफ भी नाबाद 49 रन की पारी खेली। वह ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मलान को पछाड़कर 760 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम 777 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं।
बल्लेबाजों रैंकिंग में शीर्ष तीन बल्लेबाज रिजवान, सूर्यकुमार और बाबर आजम अपनी पिछली रैंकिंग पर बने हुए हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराने के बावजूद शिखर धवन को रैंकिंग में छह स्थान का नुकसान हुआ है। वह 17वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रहे कोहली और रोहित को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा हैं। कोहली सातवें जबकि रोहित आठवें स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर (33) और संजू सैमसन (93) ने बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। तीसरे एकदिवसीय में चार विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव सात स्थान के फायदे से शीर्ष 25 में पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह 10वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं। स्पिनर युजवेंद्र चहल 20वें स्थान पर हैं। - मेलबर्न। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक घरेलू क्रिकेटर को अप्रैल 2019 में एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और उसी साल कनाडा में टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग से जुड़े सात आरोपों के लिए दोषी पाए जाने के बाद 14 साल के लिए क्रिकेट की हर गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बयान जारी कर घोषणा की कि आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट में सुनवाई के बाद मेहरदीप छावकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले अमीरात की राष्ट्रीय टीम के दो खिलाडिय़ों पर प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने छावकर से जुड़ी पेशकश के संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी। छावकर विकेटकीपर बल्लेबाज है जो यूएई में शीर्ष लीग में खेलता रहा है। उसने 2012 में अंडर-19 एशियाई क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। छावकर ने सभी आरोपों का खंडन किया है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)











.jpg)

.jpg)