ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड के केदारनाथ में 73 टन कचरा निकला, पिछले साल के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा

देहरादून. उत्तराखंड में चार धामों में से एक केदारनाथ में इस साल वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान 73 टन कचरा निकला, जो पिछले साल की तुलना में 3.4 गुना अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आयी है । रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर में इस बार रिकॉर्ड 19.33 लाख तीर्थयात्री पहुंचे। बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार को सर्दियों के लिए बंद होने के साथ ही इस साल की चार धाम यात्रा संपन्न हो गई। केदारनाथ नगर पंचायत द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल निकले 73 टन कचरे में से 51.5 टन सूखा कचरा और 22 टन जैविक कचरा था। आंकड़ों के अनुसार, 2025 में केदारनाथ में 21.40 मीट्रिक टन कचरा जबकि 2024 में 26.10 मीट्रिक टन और 2023 में 32.58 मीट्रिक टन कचरा निकला था। केदारनाथ नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी नीरज कुकरेती ने बताया, ''जैविक कचरे को लैंडफिल (कूड़ा भरने की जगह) में निस्तारित किया जाता है, जबकि सूखे कचरे को 'बेलिंग' विधि से प्रसंस्कृत किया जाता है। इसे वापस सोनप्रयाग लाया जा रहा है, जहां से इसे आगे के प्रसंस्करण के लिए भेजा जाएगा।'' उन्होंने बताया कि सूखे कचरे में विशेष प्रकार का प्लास्टिक पीईटी और पानी की बोतलें, चिप्स और इंस्टेंट नूडल्स के पैकेट, कार्डबोर्ड, कम घनत्व वाला प्लास्टिक और टेट्रा पैक शामिल हैं। कुकरेती ने बताया कि सारा कचरा सोनप्रयाग लाए जाने के बाद, इसे एक प्रसंस्करण कंपनी को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है। कुकरेती के अनुसार, केदारनाथ में पहले से ही एक 'वेस्ट बेलर' मशीन लगी हुई है तथा अगले साल की यात्रा से पहले एक और मशीन लगाई जाएगी। नगर पंचायत के अनुसार, केदारनाथ में 'लैंडफिल' की क्षमता 30,000 वर्ग फुट है, जिसमें से 28,000 वर्ग फुट अब भी खाली है। कुकरेती ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में केदारनाथ में चार 'लैंडफिल' बनाए गए हैं।
 इस साल जमा हुए कचरे में से 14 टन कचरा तीर्थयात्री खुद संग्रहण केंद्र तक लेकर आए। यह स्थानीय प्रशासन के 'कैरी मी बैक' अभियान का हिस्सा था। इस पहल का मकसद केदारनाथ मंदिर से सूखा कचरा वापस संग्रहण केंद्र तक लाना है, जो मंदिर से 1.5 किमी नीचे स्थित है। कुल 6,000 तीर्थयात्रियों ने स्वेच्छा से इसमें हिस्सा लिया और वे एक-पांच किलो वजन वाले छोटे पैकेटों में कचरा वापस लाए। 'कैरी मी बैक' अभियान के परियोजना प्रमुख विक्रम कपूर ने कहा, 'यह पहल एक जून को शुरू हुई थी और शुरुआती कुछ दिनों में ही हमें बहुत अच्छा उत्साह रहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english