हज 2027 समझौते के तहत भारत को 1.75 लाख जायरीनों का कोटा मिला
दुबई। भारत और सऊदी अरब ने सोमवार को 2027 की हज यात्रा के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 1,75,025 भारतीयों को वार्षिक हजयात्रा करने की अनुमति मिलेगी। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी।
सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर आए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले जेद्दा में सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में बताया, “दोनों मंत्रियों ने हज-2027 की तैयारियों की समीक्षा की, द्विपक्षीय समन्वय और रसद सहायता को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की तथा भारतीय हज यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।”










Leave A Comment