- Home
- खेल
- नई दिल्ली। भारत ने वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। इस मैच के दौरान एक कुत्ता मैदान में घुस आया। इस समय भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी। हालांकि, जल्द ही उसे मैदान से बाहर कर दिया गया, लेकिन अव्यवस्था को लेकर बीसीसीआई की काफी आलोचना हुई। इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी आपस में टकरा गए। मैच की दूसरी पारी के दौरान फोर्तूइन और यानेमन मलान आपस में टकरा गए। हालांकि, गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट नहीं लगी।श्रेयस अय्यर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने छक्के के साथ ही मैच खत्म किया। वनडे में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं और इस सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल इस मैच में भारत के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 57 गेंद में 49 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए, लेकिन अपने अर्धशतक से चूक गए। गिल भी वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब मुख्य टीम में शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। कुलदीप यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाजों को सस्ते में समेट दिया। अफ्रीकी बल्लेबाज कुलदीप की गुगली को पढ़ने में नाकाम रहे और छोटे स्कोर पर आउट हो गए। कुलदीप ने इस मैच में 4.1 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। डेविड मिलर ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की। हालांकि, मिलर कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ सात रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीकी टीम इस सीरीज में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ खेली। पहले मैच में तेम्बा बावुमा टीम के कप्तान थे। दूसरे मैच में केशव महाराज और तीसरे मैच में डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की। भारत के लिए आवेश खान ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पांच ओवर में सिर्फ आठ रन दिए और एक मेडन ओवर भी किया। पिछले कुछ मैचों में आवेश काफी महंगे साबित हुए थे। इस मैच में वह लय में दिखे और भारत के लिए यह अच्छी खबर है। इस मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का बैट लेकर बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से फेल रहे। शिखर धवन ने वनडे सीरीज जीतने के बाद मस्ती भरे अंदजा में ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाई। धवन टीम के सबसे मस्तमौला खिलाड़ियों में से एक हैं और इस दौरान भी उनका यह रूप देखने को मिला। इस सीरीज में धवन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन टीम की जीत के बाद वह बेहद खुश नजर आए। सीरीज जीतने के बाद शिखर धवन ने ट्रॉफी मुकेश कुमार को पकड़ा दी। मुकेश को इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था। हालांकि, उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी मिलने से उनका आत्मविश्वास बेहतर होगा और वह आगे और अच्छा खेल दिखाने के लिए प्रेरित होंगे।
-
राजकोट. भारतीय पुरूष हॉकी के मुख्य कोच ग्राहम रीड 36वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिस्पर्धा के स्तर से बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा कि इससे 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये मजबूत टीम बनाने में मदद मिलेगी । रीड यहां आठ टीमों की हॉकी स्पर्धा का फाइनल देखने आये हैं ।
उन्होंने कहा,‘‘ मैं पहली बार राष्ट्रीय खेल देख रहा हूं । मैं यही कहूंगा कि खेल सही समय पर हो रहे हैं । सबसे अहम बात यह है कि कई युवाओं ने अपनी प्रतिभा की बानगी पेश की है जो पेरिस ओलंपिक के लिये टीम तैयार करने में काम आयेगा ।'' तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के कोच रहे रीड खिलाड़ियों के कौशल से प्रभावित हैं लेकिन उन्होंने कहा कि आगे जाने के लिये उन्हें सुधार करने होंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ राष्ट्रीय खेलों में व्यक्तिगत कौशल देखने को मिला लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल अलग तरह का होता है । व्यक्तिगत कौशल चाहिये लेकिन खिलाड़ियों को हालात के अनुरूप ढलना होगा ।'' कोच ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बन सकती है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ टीम इंडिया के हर सदस्य का फोकस हालात के अनुरूप ढलने पर होना चाहिये ।''
रीड ने हाल ही में एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले हरमनप्रीत सिंह और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बने पी आर श्रीजेश की तारीफ की । उन्होंने कहा ,‘‘ हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया । वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होता और लगातार सीखना चाहता है । श्रीजेश का प्रदर्शन भी शानदार रहा है और गोलकीपरों का कैरियर दूसरे खिलाड़ियों से लंबा होता है । -
लखनऊ. एम रवि किरण ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मैच में मंगलवार को यहां आखिरी ओवर में चार गेंद के अंदर तीन विकेट लेकर गत चैम्पियन तमिलनाडु पर ग्रुप ई मैच में छत्तीसगढ़ को छह रन की रोमांचक जीत दिलायी। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 132 रन बनाये। तमिलनाडु को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे और क्रीज पर जी अजितेश डटे थे जो तीन छक्के और एक चौका लगा चुके थे। उनके साथ दूसरे छोर पर शाहरुख खान थे। आंध्र के पूर्व तेज गेंदबाज ने रवि ने शुरुआती चार गेंदों पर शाहरुख खान (11), आर साई किशोर (शून्य) और अजितेश (23) को आउट कर छत्तीसगढ़ को जीत दिला दी। इस 31 वर्षीय गेंदबाज ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिये। ग्रुप के अन्य मैच में ओडिशा ने सिक्किम को नौ विकेट से हराया।
- नयी दिल्ली । भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा और उनके इस शीर्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी। बेंगलुरू के रहने वाले 67 वर्षीय बिन्नी पद के लिए नामांकन भरने वाले अब तक एकमात्र उम्मीदवार हैं और अगर कोई और उम्मीदवार दावेदारी पेश नहीं करता है तो 18 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में वह सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष बनेंगे। एक सूत्र ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चल रही गहमागहमी के बाद यह फैसला किया गया कि बिन्नी बोर्ड के 36वें अध्यक्ष होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ने भी नामांकन दायर किया है तथा अगर कोई और उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरता है तो वह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई सचिव बने रहेंगे। शाह के इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड में भी गांगुली की जगह भारतीय प्रतिनिधि बनने की उम्मीद है। शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद, मैंने उपाध्यक्ष पद, जय शाह ने सचिव, आशीष शेलार ने कोषाध्यक्ष और देवजीत सैकिया ने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन भरे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘अरूण धूमल आईपीएल संचालन परिषद के प्रमुख होंगे और अविषेक डालमिया भी उस परिषद का हिस्सा होंगे। खेरुल जमाल (मामुन) मजूमदार शीर्ष परिषद का हिस्सा होंगे। अब तक इन्हीं लोगों ने नामांकन भरा है और सभी निर्विरोध हैं।'' नामांकन भरने का अंतिम दिन बुधवार है। उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची 15 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए बिन्नी की दावेदारी हैरानी भरी है।
-
कोलकाता | चेन्नइयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में सोमवार को यहां एक गोल से पिछड़ने के बाद मोहन बागान को 2-1 से शिकस्त दी। मनवीर सिंह ने मैच के 27वें मिनट में मोहन बागान की टीम को बढ़त दिला दी थी। मैच के दूसरे हाफ में क्वामे करिकारी (62वां मिनट) ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर बराबर किया तो वही रहीम अली ने 82वें मिनट में गोल कर चेन्नइयिन की बढ़त को 2-1 कर दिया। टीम इस बढ़त को आखिर तक बरकरार रखने में सफल रही।
-
मनामा. तेजी से उभरती भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा गरुड़ ने एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में महिलाओं की 45 किग्रा स्पर्धा में शनिवार को यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भी कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहीं। मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन ने गैर-ओलंपिक वर्ग में कुल 152 किग्रा (68 किग्रा + 84 किग्रा) के साथ पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस 18 साल की खिलाड़ी ने जुलाई में एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में इससे पांच किग्रा अधिक भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। इस साल मई में आईडब्ल्यूएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बनकर इतिहास रचने वाली हर्षदा ने इस दौरान स्नैच वर्ग में अपने 68 किग्रा प्रयास के लिए कांस्य जीता। महाद्वीपीय और विश्व चैंपियनशिप में स्नैच, क्लीन एंव जर्क और कुल भार के लिए अलग-अलग पदक दिए जाते हैं। लेकिन, ओलंपिक में सिर्फ एक पदक कुल भार के आधार पर दिया जाता है। इस स्पर्धा में वियतनाम की खोंग माई फुओंग ने 166 किग्रा (78 किग्रा + 88 किग्रा) के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया की सिटी नफीसातुल हरिरोह 162 किग्रा (71 किग्रा + 91 किग्रा) ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत ने टूर्नामेंट के लिए 13 सदस्यीय टीम उतारी है।
-
नयी दिल्ली. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को पुष्टि की कि 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में किया जाएगा। गोवा की राज्य सरकार ने आईओए को अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को लेकर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी से अवगत करा दिया है। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने गोवा के खेल सचिव अजित राय को भेजे गए पत्र में कहा‘‘ आईओए गोवा में 2023 में 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए गोवा सरकार के समर्थन से खुश है और गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए आईओए की स्वीकृति प्रदान करता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘गोवा का प्रतिनिधिमंडल 12 अक्टूबर 2022 को गुजरात के सूरत में 36वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आईओए का ध्वज ग्रहण कर सकता है।'' भारतीय ओलंपिक संघ ने हालांकि कहा कि इन खेलों की तिथियों का फैसला बाद में किया जाएगा।
उन्होंने कहा, 37वें राष्ट्रीय खेलों की तिथियों का फैसला 19वें एशियाई खेलों की तिथियों को ध्यान में रखकर किया जाएगा जिन का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्टूबर 2023 के बीच चीन के हांगझू में होना है।'' गोवा को 2008 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी सौंपी गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से राज्य इनका आयोजन करने में असफल रहा। इस कारण आईओए को 36 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गुजरात को सौंपनी पड़ी थी जिसने कम अवधि में इनका आयोजन करने पर सहमति जताई थी। पिछली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन केरल में 2015 में किया गया था जबकि गोवा को नवंबर 2016 में इनकी मेजबानी करनी थी।
-
-
नई दिल्ली। महिला एशिया कप क्रिकेट में भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 59 रन से हरा दिया है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम सात विकेट पर 100 रन ही बना सकी। शैफाली वर्मा ने सर्वाधिक 55 रन बनाए और उन्हें प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। भारत ने अब तक खेले पांच मैचों में चार में जीत दर्ज की है। इस बीच पुरूष क्रिकेट में कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच रांची में दोपहर एक बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका एक-शून्य से आगे है।
-
नयी दिल्ली. भारतीय डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को शुक्रवार को यहां लगातार दूसरी बार पुरूष वर्ग में एफआईएच का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हरमनप्रीत लगातार वर्षों में पुरूष वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, वह इस तरह नीदरलैंड के तेयून डि नूजीयर, आस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर और बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन के साथ इस एलीट सूची में शामिल हो गये हैं। एफआईएच ने एक बयान में कहा, ‘‘हरमनप्रीत एक आधुनिक युग के हॉकी सुपरस्टार हैं। वह शानदार डिफेंडर हैं जिनमें प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने के लिय सही समय पर सही जगह पहुंचने की बेहतरीन क्षमता है। '' इसमें कहा गया, ‘‘उसकी ‘ड्रिब्लिंग' काबिलियत शानदार है। वह काफी गोल भी बनाता है। अब उन्हें लगातार दूसरे साल एफआईएच का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। '' हरमनप्रीत (26 वर्ष) को कुल 29.4 अंक मिले, उनके बाद थिएरी ब्रिंकमैन के 23.6 और टॉम बून के 23.4 अंक हैं। भारतीय उप कप्तान हरमनप्रीत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 में 16 मैचों में 18 गोल दागे हैं जिसमें दो हैट्रिक भी शामिल हैं। इन 18 गोल की बदौलत वह भारत के लिये सत्र के अंत में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे और उने नाम प्रो लीग के एक ही सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। हरमनप्रीत पिछले साल ढाका में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने छह मैचों में आठ गोल दागे थे जिसमें प्रत्येक मैच में एक गोल शामिल था जिससे भारत पोडियम स्थान पर रहा था। उन्होंने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के लिये भी अहम भूमिका अदा की थी। महिला वर्ग में नीदरलैंड की फेलिस अलबर्स (22 वर्ष) को एफआईएच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
वह महिला वर्ग में जर्मनी की नताशा केलर (1999) के बाद एफआईएच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गयी। अलबर्स के कुल अंक 29.1 हैं, उन्होंने मारिया ग्रानाटो (26.9 अंक) को पछाड़ा। ऑगस्टिना गोर्जेलानी 16.4 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। -
नयी दिल्ली. भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड और यानेके शॉपमैन गुरूवार को अपने वर्गों में एफआईएच के साल के सर्वश्रेष्ठ कोच चुने गये। लगातार दूसरी बार रीड ने यह पुरस्कार अपने नाम किया है जबकि भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने पिछले सत्र का महिला टीम के लिये एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता था। आस्ट्रेलिया के रीड के मार्गदर्शन में भारत ने नई ऊंचाईयां छुईं जिसमें 41 साल के अंतराल बाद 2021 में तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना शामिल रहा। भारत ने इसके अलावा 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंउल खेलों में एक रजत पदक जीता जबकि आस्ट्रेलिया में पिछले चरण में टीम पोडियम स्थान से चूक गयी थी। भारत ने 2021-22 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में पहला पूर्ण सत्र खेला और पोडियम स्थान हासिल किया। टीम नीदरलैंड और बेल्जियम के बाद तीसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम इसमें 62 गोल करने में सफल रही जो किसी भी टीम द्वारा किये गये इस सत्र में ही नहीं बल्कि प्रो लीग के इतिहास में सर्वाधिक गोल हैं। अप्रैल 2019 में टीम के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी संभालने वाले रीड उस भारतीय पुरूष हॉकी टीम के भी कोच थे जिन्होंने इस साल लुसाने में शुरूआती एफआईएच हॉकीफाइव्स जीता था, जिसमें टीम ने प्रत्येक मैच जीते। उन्होंने ऑनलाइन मतदान में 31.4 अंक मिले। उनके बाद नीदरलैंड के कोच जेरोएन डेलमी और बेल्जियम के कोच माइकल वान डेन हेयुवेल शामिल थे जिन्हें क्रमश: 26.9 और 20.2 अंक मिले। ऑनलाइन मतदान में विशेषज्ञों के 40 प्रतिशत, टीमों के 20 प्रतिशत तथा प्रशंसकों और मीडिया के 20-20 प्रतिशत मत थे। रीड ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ये पुरस्कार किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि टीम किस तरह खेलती हैं, उनके प्रदर्शन को दर्शाते हैं। मुझे लगता है कि मैं ग्रुप में इसी तरह का माहौल तैयार करने की कोशिश करता हूं। पुरस्कार पाना शानदार है लेकिन मुझे लगता है कि पूरी टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। '' उन्होंने कहा, ‘‘अन्य टीमों के कोच भी विश्व स्तर के हैं, उनका चीजों को करने का तरीका अलग है और इनके बीच यह पुरस्कार जीतना बड़ा सम्मान है। '' वहीं शॉपमैन को 38.2 अंक मिले, उन्होंने नीदरलैंड कोच जैमिलोन मुल्डर्स (28.2 अंक) और आस्ट्रेलिया की कोच कैटरीना पॉवेल (19.5 अंक) को पछाड़ा। भारतीय महिला टीम ने तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें वह कांस्य पदक से चूक गयी।
शॉपमैन के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के 2021-22 सत्र में पदार्पण किया और शानदार नतीजे हासिल किये जिसमें जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन और चैम्पियन बनी अर्जेंटीना से (शूटआउट में) पर जीत शामिल है जिससे टीम तीसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल में पहली बार पोडियम स्थान पर रही। टीम ने कांस्य पदक के मैच में शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराया। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ कोचों के खिलाफ इस पुरस्कार को जीतना शानदार है। यह पुरस्कार खिलाड़ियों के मैदान पर दिखाये गये नतीजे की बदौलत मिला और मैं खुश हूं कि टीम अच्छी प्रगति कर रही है।
- -
नई दिल्ली। 36वें राष्ट्रीय खेलों में गुजरात की पूजा पटेल, योगासन में स्वर्ण जीतने वाली पहली खिलाडी बनी हैं। इस बार राष्ट्रीय खेलों में जो पांच नये खेल शामिल किए हैं उनमें एक योगासन है। अन्य मुकाबलों में आज महाराष्ट्र ने महिलाओं की गोताखोरी में एक मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रतिस्पर्धा में स्वर्णपदक जीता। महिला हॉकी में हरियाणा, कर्नाटक को छह शून्य से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है। पुरूपु फुटबॉल में पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को एक-तीन से हराया। लेकिन दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सेना अब तक 41 स्वर्ण, 29 रजत और 26 कांस्य सहित कुल 96 पदक जीतकर पदक तालिका शीर्ष पर है। हरियाणा 29 स्वर्ण, 23 रजत और 20 कांस्य पदक सहित कुल 72 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 24 स्वर्ण, 24 रजत और 45 कांस्य पदक सहित कुल 93 पदक के साथ तीसरे पायदान पर है।
-
अहमदाबाद. ओलंपियन तीरंदाज अतनु दास ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरूष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा को पीछे छोड़ा। तोक्यो में मिली निराशा के बाद अतनु छुट्टियों पर चले गये और पत्नी दीपिका कुमारी से परिवार बढ़ाने के बारे में बात की ताकि जीवन में तीरंदाजी से इतर भी बाते हों। पश्चिम बंगाल के इस तीरंदाज ने अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया जिसका फायदा उन्हें यहां मिला। उन्होंने फाइनल में सेना के गुरचरण बेसरा को 6-4 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। हरियाणा ने बाकी स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले और रिकर्व स्पर्धा में दबदबा बनाया जिसमें पुरूष और महिला टीम, महिला व्यक्तिगत और मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्थान शामिल रहा। हरियाणा की महिला टीम ने शूटआउट में झारखंड को हराया जबकि पुरूष टीम को फाइनल में सेना से वॉकओवर मिला। संगीता ने झारखंड की अनिष्का कुमारी सिंह को व्यक्तिगत फाइनल में हराकर रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक से खाता खोला। आकाश और भजन कौर की मिश्रित युगल जोड़ी ने फिर महाराष्ट्र के गौरव लांबे और चारूता कमालापुर की जोड़ी को शूटआउट में हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- गांधीनगर। उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन स्वर्ण पदक जीतने के दौरान पुरुषों की 35 किमी पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। शारीरिक शिक्षा में स्नातक राम बाबू ने दो घंटे 36 मिनट और 34 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता। उन्होंने दो घंटे 40 मिनट और 16 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा जो हरियाणा के जुनैद खान के नाम था। जुनैद मंगलवार को दो घंटे 40 मिनट और 51 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रोजी मीना पॉलराज (तमिलनाडु) और शिव सुब्रमण्यम (सेना) ने क्रमशः महिलाओं और पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। ट्रैक एवं फील्ड में मंगलवार को तीन और कुल पांच राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। अन्य दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बने।विश्व एथलेटिक्स ने तोक्यो ओलंपिक से 50 किमी स्पर्धा को हटाने का फैसला किया जिसके बाद पिछले साल ही भारत में 35 किमी दौड़ की शुरुआत की गई थी। बाबू ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी ऐसे प्रदर्शन को दोहराने के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा।'' वह पिछले साल वारंगल में राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में पहली बार आयोजित हुई इस स्पर्धामें चैंपियन बने थे। उन्होंने दो घंटे 46 मिनट और 31 सेकेंड का समय लिया था। उन्होंने इस साल अप्रैल में रांची में राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में दो घंटे 41 मिनट 30 सेकेंड का समय लिया था लेकिन जुनैद खान ने उन्हें पछाड़ते हुए दो घंटे 40 मिनट और 16 सेकेंड के समय के साथ तत्कालीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। गुजरात की तैराक माना पटेल और असम के धावक अमलान बोरगोहेन दिन के अन्य आकर्षण रहे जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को दो-दो बार तोड़ा। माना ने सुबह 50 मीटर फ्रीस्टाइल के शुरुआती दौर (हीट) 26.60 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। बाद में शाम को उन्होंने 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान दो मिनट 19.74 सेकेंड के समय के साथ अपने ही खेलों के रिकॉर्ड में सुधार किया। घरेलू प्रशंसकों के लिए निराशा की बात यह रही कि वह 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में हार गईं।अमलान ने 200 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड दो बार तोड़ा। पहले हीट में और फिर फाइनल में। चार धावकों ने फाइनल में 21 सेकेंड से कम का समय लिया लेकिन अमलान को पुरुषों की फर्राटा दौड़ में दोहरी सफलता हासिल करने से नहीं रोक सके। उन्होंने इससे पहले 100 मीटर का खिताब भी जीता था। अमलान ने फाइनल में 20.55 सेकेंड का समय लिया। आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने भी 100 मीटर और 100 मीटर बाधा दौड़ में दोहरी सफलता हासिल की। वह हालांकि दुर्भाग्यशाली रहीं। वह 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड से कम समय (12.79 सेकेंड) में पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं लेकिन दो मीटर प्रति सेकेंड की स्वीकार्य सीमा से अधिक रफ्तार से हवा चलने के कारण रिकॉर्ड के लिए दावा नहीं कर सकतीं। उन्हें इस साल की शुरुआत में कोझीकोड में फेडरेशन कप में भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने 13.09 सेकंड का समय लिया लेकिन हवा 2.1 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चल रही थी। हालांकि उन्होंने नीदरलैंड के शहर वुघ में हैरी शुटलिंग खेलों में 13.04 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। भारोत्तोलन में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडे ने महिलाओं के 87 किग्रा से अधिक वर्ग में पीठ में जकड़न के बावजूद स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में छठे स्थान पर रहने वाली पूर्णिमा ने स्नैच में 95 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 120 किग्रा के साथ कुल 215 किग्रा वजन उठाया। महाराष्ट्र की ऋचा चोरडिया और संयुक्ता काले ने वडोदरा में समा इंडोर खेल परिसर में लयबद्ध जिम्नास्टिक में शीर्ष स्थान हासिल किया। ठाणे की संयुक्ता ने 26.05 अंकों के साथ हूप स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि ऋचा ने गेंद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 25.30 अंक हासिल किए। महाराष्ट्र ने खो-खो में दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। महाराष्ट्र के पुरुषों ने केरल को 30-26 से हराया। महिला टीम ने इससे पहले ओडिशा को 18-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सूरत में बैडमिंटन स्पर्धाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त बाएं हाथ की मालविका बंसोड़ (महाराष्ट्र) ने महिला एकल के पहले दौर में उन्नति हुड्डा (हरियाणा) को 22-20, 21-13 से हराया। अपने पहले दौर के मैचों में जीत के बाद दूसरी वरीयता प्राप्त आकर्षी कश्यप (छत्तीसगढ़) और स्थानीय खिलाड़ी तसनीम मीर क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगी।
- इंदौर। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को स्वीकार किया कि पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी क्षति होगी। उन्होंने हालांकि कहा कि यह किसी अन्य खिलाड़ी के लिए प्रदर्शन करने का अवसर होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को घोषणा की कि तेज गेंदबाज बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे जिससे भारतीय टीम को झटका लगा है जो डेथ ओवरों में गेंदबाजी की समस्याओं का सामना कर रही है। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 में भारत की 49 रन की हार के बाद कहा, ‘‘बुमराह की अनुपस्थिति एक बड़ी क्षति है। वह एक दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसा होता है, यह किसी और के लिए अवसर है। हमें उनकी और टीम के इर्द-गिर्द उनके व्यक्तित्व की कमी खलेगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘दोनों श्रृंखला (दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में सही परिणाम (भारत ने दोनों श्रृंखला 2-1 से जीती) पाकर अच्छा लगा। इस प्रारूप में आपको भाग्य की जरूरत होती है, खासकर करीबी मैचों में। हमारे पास एशिया कप में ऐसा नहीं था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस्मत का साथ मिला।'' टीम के नए आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए, द्रविड़ ने कहा, ‘‘हमने पिछले टी20 विश्व कप के बाद फैसला किया, रोहित के साथ बैठकर सकारात्मक होने का एक सचेत प्रयास किया।'' उन्होंने कहा ‘‘हमारे पास सकारात्मक होकर खेलने के लिए बल्लेबाजी है। हमें अपनी टीम को बल्लेबाजी की गहराई के साथ तैयार करना था और जिस तरह से हमने एकजुट हुए हैं उससे खुश हैं।'' मंगलवार के मैच से पहले ही श्रृंखला जीतने के बाद भारत ने विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया था। ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की और दिनेश कार्तिक को क्रीज पर अधिक समय देने के लिए चौथे नंबर पर भेजा गया। द्रविड़ ने कहा, ‘‘आज उन लोगों को मौका देने का समय था जिन्होंने ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। ऋषभ, दिनेश जैसे लोगों के लिए यह मुश्किल है। काश दोनों जारी रखते, वे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘चार-पांच ओवर और अगर वे खेलते तो यह बहुत करीब हो सकता था।
-
नई दिल्ली। गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तीसरे चरण की शुरूआत हुई। फिट इंडिया के तीसरे संस्करण की शुरूआत फिट इंडिया प्लॉग रन के साथ कानून मंत्री किरेन रिजिजू और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप की। फिट इंडिया का तीसरा संस्करण 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवसर पर श्री रिजिजू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में फिट इंडिया आंदोलन की शुरुआत की, तो उनका दृष्टिकोण पूरे देश को फिट बनाना था। श्री रिजिजू ने कहा कि यह आंदोलन पिछले कुछ वर्षों में एक बड़ी सफलता बन गया है। उन्होंने कहा कि अब हर व्यक्ति इस आंदोलन में शामिल होने के लिए इच्छुक है और फिट इंडिया मोबाइल एप भी बहुत उत्साह के साथ डाउनलोड किया जा रहा है।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोगों से फ्रीडम रन के इस संस्करण में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तीसरे संस्करण को गांधी जयंती पर शुरू करने और 31 अक्टूबर यानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस,पर समाप्त करने से बेहतर कोई अवसर नहीं है। -
अहमदाबाद. मौजूदा विश्व अंडर-20 चैम्पियन अंतिम पंघाल ने रविवार को यहां राष्ट्रीय खेलों की महिला 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। हिसार की अंतिम ने राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण में मध्य प्रदेश की प्रियांशी प्रजापति पर ‘विक्ट्री बॉय फॉल' से खिताब जीता। उनके कोच विकास भारद्वाज ने कहा, ‘‘वह किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखती है। लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के वीडियो मिलना मुश्किल है तो मैंने उसे फाइनल से पहले कहा कि तुम ‘विन बॉय फॉल' की कोशिश करना। '' गुजरात की खलीफा हीना और महाराष्ट्र की स्वाति संजय ने कांस्य पदक जीते।
महाराष्ट्र के अनुभवी पहलवान नरसिंह पंचम यादव को पुरूष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग का स्वर्ण पदक दिल्ली के यश ने हरियाणा के सागर जगलान को हराकर जीता। पुरूषों के 86 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश के जोइंटी कुमार ने महाराष्ट्र के दूसरे वरीय वेताल औदांब को हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में हरियाणा की मानसी ने चंडीगढ़ की नीतू पर ‘बॉय फॉल' से पीला तमगा अपने नाम किया। राजस्थान की प्रीती कुमारी और महाराष्ट्र की सोनाली मंडलिक ने कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन में सेना के ज्ञानेंद्र ने 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण और हरियाणा के विकास ने रजत पदक जीता। वहीं 130 किग्रा में हरियाणा के सतीश ने सेना के नवीन के चोट के कारण हटने से पहला स्थान प्राप्त किया। पंजाब के गुरसेवक सिंह और उत्तर प्रदेश के यंतेंद्र ने इस वर्ग के कांस्य पदक जीते। - गुवाहाटी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 के दौरान ग्राउंड में सांप घुस आया। इस बिन बुलाए मेहमान के अचानक आ जाने से मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। यह सांप सबसे पहले कुछ साउथ अफ्रीकी खिलाडिय़ों को नजर आया, जिसके बाद उन्होंने फील्ड अंपायर और केएल राहुल को इशारा कर बताया। आनन-फानन में ग्राउंड स्टाफ फील्ड के भीतर दौड़े और जरूरी उपकरणों की मदद से सांप को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान खिलाडिय़ों ने अनऑफिशियल ड्रिंक्स ब्रेक ले लिया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। फैंस मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं।जिस वक्त ये पूरा केस हुआ, तब मैच की पहली पारी के 7 ओवर्स खत्म हो चुके थे। टॉस गंवाकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी। केएल राहुल और रोहित शर्मा प्रोटियाज बॉलर्स की जमकर धुनाई कर रहे थे।
- जोधपुर।अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल ने गरबा में भी अपना रंग जमा दिया है। वीरेंद्र सहवाग, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के संग लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलने जोधपुर पहुंची गुजरात जायंट्स की पूरी टीम ने नवरात्रि का जश्न मनाया। सभी क्रिकेटर्स ने एक विशेष गरबा नाइट में पारंपरिक संगीत की धुन पर शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया। क्रिकेटरों ने पारंपरिक पोशाक में गरबा कर अपने प्रशंसकों का मन मोह लिया।क्रिकेटर क्रिस गेल भी गरबा करने से पीछे नहीं रहे और उन्होंने लड़कियों के साथ ढोल की थाप पर जमकर कमर लचकाई।गौरतलब है कि गुजरात जायंट्स टीम इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जोधपुर में हैं। सहवाग की अगुवाई वाली टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब सोमवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में वह एलिमिनेटर मैच खेलेगी। इस टीम में पार्थिव पटेल, केविन ओ ब्रायन, ग्रीम स्वान, रिचर्ड लेवी और अजंता मेंडिस भी शामिल हैं।
-
मलंग (इंडोनेशिया)।इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 174 लोग मारे गये और करीब 180 घायल हो गए। इंडोनेशियाई फुटबॉल लीग के कल रात खेले गये मैच में अफरा-तफरी और हिंसा के बाद भगदड़ मच गई।
पुलिस प्रमुख निको अफिन्ता ने कहा कि मैच हार रही टीम के समर्थक मैदान में घुस गए। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी जिसके बाद भगदड़ शुरू हो गई। बताया गया है कि स्टेडियम में इसकी 38 हजार की क्षमता से करीब 4 हजार दर्शक अधिक प्रवेश कर गए थे।इंडोनेशिया के खेल और युवा कार्य मंत्री जै़नुदीन अमाली ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं। राष्ट्रपति जोको विदोदो ने जांच सम्पन्न होने तक फुटबॉल लीग के सभी मैच रद्द करने के आदेश दिये हैं। - गांधीनगर। तमिलनाडु के जेसविन एल्ड्रिन ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में लंबी कूद स्पर्धा में केरल के राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और 2023 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया। एल्ड्रिन ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 8.26 मीटर की कूद लगायी और विश्व चैम्पियनशिप के 8.25 मीटर के ‘क्वालीफाइंग मार्क' को पार किया। उन्होंने दो अन्य प्रयासों में भी आठ मीटर से ज्यादा (8.07 मीटर और 8.21 मीटर) की कूद लगायी। अगस्त में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक जीतने वाले श्रीशंकर की सर्वश्रेष्ठ कूद 7.93 मीटर की रही जो उनके पहले प्रयास में आयी थी। उन्होंने 7.55 मीटर की एक और कूद लगाने के बाद बाकी चार प्रयास नहीं करने का फैसला किया। एक अन्य लंबी कूद के शीर्ष एथलीट केरल के मोहम्मद अनीस याहिया 7.92 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया।वहीं 100 मीटर की स्पर्धा में असम के अमलान बोरगोहेन ने पुरूषों के वर्गमें जबकि आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने महिलाओं के वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ज्योति के नाम 100 मीटर बाधा दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है लेकिन उन्होंने दुती चंद (ओडिशा) और हिमा दास (असम) को पछाड़ते हुए 11.51 सेकेंड से महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया जबकि तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन (11.55 सेकेंड) और महाराष्ट्र की डायंड्रा वालाडारेस (11.62s) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी दुती 11.69 सेकेंड के समय से छठे और हिमा 11.74 सेकेंड के समय से सातवें स्थान पर रहीं। ज्योति ने कहा, ‘‘ उन्होंने (दुती और हिमा) ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया जिसके लिये मैं उनका धन्यवाद करती हूं। मैं खुश हूं कि मैं जीत गयी लेकिन ऐसा मत समझिये कि मैंने उन्हें पछाड़ दिया।' पुरूषों की 100 मीटर स्पर्धा में बोरगोहेन ने 10.38 सेकेंड से पहला स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु के इलाकियादासान वीके (10.44 सेकेंड) और सिवा कुमार बी (10.48 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
- तोक्यो। जापान के मशहूर पेशेवर पहलवान, राजनेता और 1976 में विश्व मुक्केबाजी चैंपियन मोहम्मद अली से मिश्रित मार्शल आर्ट का मुकाबला खेलने वाले एंतोनियो इनोकी का शनिवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। इनोकी ने जापान की पेशेवर कुश्ती को नई पहचान दिलाई थी तथा उन्हीं के प्रयासों से शीर्ष पहलवानों तथा जूडो, कराटे और मुक्केबाजी जैसे खेलों के खिलाड़ियों के बीच मिश्रित मार्शल आर्ट के मुकाबले आयोजित किए गए। वह वह कुश्ती से जुड़े पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने खेलों के जरिए शांति को बढ़ावा दिया और सांसद रहते हुए 30 से अधिक बार उत्तर कोरिया का दौरा किया। ‘न्यू जापान प्रो-रेसलिंग कंपनी' के अनुसार इनोकी अमाइलॉइडोसिस नामक एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।
-
गुरूग्राम। अहमदाबाद के वरूण पारीख ने पांच अंडर 67 का स्कोर करके एक करोड़ ईनामी राशि के कपिल देव . ग्रांट थोर्नटन इंविटेशनल 2022 गोल्फ टूर्नामेंट में गुरूग्राम के कार्तिक शर्मा के साथ बढत बना ली । कार्तिक ने इवन पार 72 का स्कोर किया । वरूण ने कुल छह अंडर 210 का स्कोर किया ।बेंगलुरू के सैयद साकिब अहमद चार अंडर 212 का स्कोर करके तीसरे स्थान पर रहे जबकि मनु गंडास तीन अंडर 213 के साथ चौथे स्थान पर रहे । गगनजीत भुल्लर और युवराज सिंह संधू संयुक्त 26वें स्थान पर और ज्योति रंधावा संयुक्त 36वें स्थान पर रहे । -
नयी दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण जांच में नेगेटिव होने की जानकारी दी। शमी 10 दिन पहले इस बीमारी की चपेट में आये थे। 32 साल के इस गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी नेगेटिव रिपोर्ट पोस्ट की। इससे कुछ घंटे पहले ही बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए शमी की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया। शमी ने कोविड-19 जांच रिपोर्ट की फोटो को साझा करते हुए लिखा, ‘‘नेगेटिव''।
वह 17 सितंबर को इस बीमारी की चपेट में आये थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला की टीम से बाहर हो गये थे। शमी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की स्टैंड-बाय सूची में शामिल खिलाड़ी हैं। -
मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपने शीर्ष पांच खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। बुमराह ने पीठ की चोट से उबरने के बाद हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला में वापसी की जिसे भारत ने 2-1 से जीता। बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजरने वाले 28 साल के बुमराह पूरी तरह से फिट नजर आए लेकिन उन्होंने अभी अपनी पुरानी लय हासिल नहीं की है। वॉ ने अंतरराष्ट्रीय किकेट परिषद की वेबसाइट से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह सभी प्रारूपों में शानदार गेंदबाज है। टी20 क्रिकेट में उसकी विकेट हासिल करने की क्षमता महत्वपूर्ण है। वह डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकता है और शुरुआती ओवर भी फेंक सकता है। '' वॉ ने बुमराह के तेज गेंदबाजी जोड़ीदार के रूप में पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को चुना। शीर्ष पांच में ये दोनों ही तेज गेंदबाज है। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और इंग्लैंड के जोस बटलर को भी वॉ ने शीर्ष पांच खिलाड़ियों में जगह दी है। वॉ ने कहा, ‘‘दूसरे छोर पर गेंदबाजी का आगाज करने के लिए मैं नई गेंद के एक अन्य दिग्गज गेंदबाज पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को चुनूंगा जो बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज हैं। '' शाहीन को विकेट चटकाने वाला गेंदबाज करार देते हुए वॉ ने कहा,‘‘वह टीम का मनोबल बढ़ाता है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसकी तरह अन्य खिलाड़ी बनना चाहते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘वह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है जो एक अन्य अंतर है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद को वापस अंदर स्विंग करा सकता है, उसके पास गति भी है इसलिए मैंने उसे दूसरे नंबर पर चुना।'' राशिद को चुनने पर वॉ ने कहा, ‘‘वह जितनी भी प्रतियोगिताओं में खेला है, आपको पता है कि वह ऐसा गेंदबाज है जो चार ओवर फेंकेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘वह संभवत: दो या तीन विकेट चटकाएगा और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है। वह बड़े शॉट खेल सकता है।'' बटलर को चुनने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह टी20 प्रारूप में संभवत: दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज है। वह गेंद को काफी अच्छी तरह हिट करता है।'' टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होगी। - मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर दीपक हुड्डा बैक इंजरी के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।वहीं, हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए पहले ही आराम दिया गया था। हालांकि, तब उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई थी। ऐसे में बीसीसीआई ने एक साथ दोनों के रिप्लेसमेंट का एलान किया। हार्दिक की जगह ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में जगह दी गई है। वहीं, दीपक हुड्डा की जगह बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में एंट्री हुई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार भी टीम में नहीं होंगे।मोहम्मद शमी अब तक कोरोना से रिकवर नहीं कर पाए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा- शमी कोरोना से नहीं उबर पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत है और इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर होंगे। उमेश यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर बने रहेंगे।दीपक हुड्डा ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टी20 वल्र्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं। वल्र्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। ऐसे में एक महीने पहले दीपक हुड्डा का चोटिल होना चिंता का विषय है।चोट की वजह से एशिया कप नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम में वापसी की और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलते दिखेंगे। वहीं, इस सीरीज में हार्दिक के अलावा भुवनेश्वर कुमार को भी आराम दिया गया है। भुवी की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम में वापसी करेंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था। रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक जैसे अहम खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।ऑलराउंडर शाहबाज अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में हुए वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया था। हालांकि, तब वह डेब्यू नहीं कर पाए थे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। शाहबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से खेलते हैं।












.jpeg)

.jpg)






.jpg)





.jpg)