ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 3% से ज्यादा बढ़ीं

  नई दिल्ली। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को नई ऊंचाई देखने को मिली। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के लिए होरमुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की मंगलवार की समय-सीमा के बीच तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.69 प्रतिशत या 1.86 डॉलर बढ़कर 111.63 डॉलर प्रति बैरल के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया (सुबह 9:57 बजे तक)। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 3 प्रतिशत से अधिक यानी 4.15 डॉलर बढ़कर 116.56 डॉलर पर पहुंच गया।संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड में 60 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है, जो 27 फरवरी को 72.48 डॉलर से बढ़कर 9 मार्च को 119.50 डॉलर तक पहुंच गया।
तेल की कीमतों में यह तेजी उस समय आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होरमुज़ जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर ईरान के प्रति कड़ा रुख दिखाया।
उनके पोस्ट में कहा गया कि यदि ईरान मंगलवार रात तक तय समय-सीमा का पालन नहीं करता है, तो तेहरान पर “कहर बरसाया जाएगा”। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ईरान को “एक रात में खत्म किया जा सकता है”।उन्होंने कहा कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ, तो “ईरान के हर पुल को नष्ट कर दिया जाएगा” और “हर पावर प्लांट जलकर, फटकर हमेशा के लिए बंद हो जाएगा”।
दूसरी ओर, ईरान ने कथित तौर पर युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया और दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ संघर्ष जारी रखा।होरमुज़ जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा संभालता है, 28 फरवरी से संघर्ष के चलते बाधित बना हुआ है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में इस साल अब तक लगभग 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और कीमतें औसतन 100 डॉलर के आसपास बनी हुई हैं।
वहीं, वैश्विक शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। भारत में शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत तक की गिरावट आई। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english