ब्रेकिंग न्यूज़

टिकटॉक के मालिक ने रचा इतिहास, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स!

 नई दिल्ली।  टिकटॉक  की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के सह-संस्थापक झांग यीमिंग ने संपत्ति के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के बढ़ते मूल्यांकन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में मजबूत प्रगति के दम पर उन्होंने भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है।

 ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, झांग यीमिंग की कुल संपत्ति बढ़कर 92.8 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह चीन के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में भी अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहे हैं। वर्ष 2019 में जब ब्लूमबर्ग ने उनकी संपत्ति का आकलन शुरू किया था, तब उनकी कुल दौलत करीब 13 अरब डॉलर थी। पिछले सात वर्षों में उनकी संपत्ति में सात गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 विशेषज्ञों का मानना है कि बाइटडांस की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सफलता ने झांग की संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कंपनी का शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok दुनियाभर में लोकप्रिय बना हुआ है।
 वहीं, बाइटडांस का AI चैटबॉट Doubao भी चीन में तेजी से लोगों के बीच जगह बना रहा है। यह प्लेटफॉर्म 30 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ देश का सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट बन चुका है।
इस साल की शुरुआत में बाइटडांस ने अपने अमेरिकी कारोबार के कुछ हिस्सों को अमेरिकी निवेशकों को हस्तांतरित किया था। इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा कंपनी पर कायम है और इसका असर उसके मूल्यांकन में भी दिखाई दे रहा है।शंघाई स्थित कैपिटल सिक्योरिटीज की विश्लेषक एमी लिन के मुताबिक, कंपनी की मजबूत कारोबारी बुनियाद और Doubao जैसे उत्पादों की सफलता उसके मूल्यांकन में बढ़ोतरी की मुख्य वजह है। उनका मानना है कि अमेरिका में हुए हालिया बदलावों का कंपनी के प्रदर्शन पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, झांग यिमिंग की कुल संपत्ति में 24 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह उछाल तब आया जब ब्लूमबर्ग ने बाइटडांस के मूल्यांकन का विश्लेषण किया, जिसमें ब्लैकरॉक, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स और टी. रो प्राइस ग्रुप जैसे बड़े संस्थागत निवेशकों के आकलन को शामिल किया गया। इसके अलावा, एचएसजी और जनरल अटलांटिक द्वारा पिछले महीने जारी किए गए मूल्यांकन को भी आधार बनाया गया।
 टिकटॉक को लेकर जोखिम में कमी का असब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने मार्च 2024 में बाइटडांस के मूल्यांकन पर 25 प्रतिशत का जोखिम डिस्काउंट लगाया था। उस समय अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक पारित किया था, जिसके तहत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने या उसकी अमेरिकी इकाई को बेचने की शर्त रखी गई थी।हालांकि, 2 जून को इस जोखिम छूट को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया। इसका कारण अमेरिकी कारोबार की बिक्री प्रक्रिया पूरी होना और हाल ही में संस्थागत निवेशकों द्वारा पेश किए गए नए मूल्यांकन रहे। इसी बदलाव का सीधा फायदा झांग यिमिंग की कुल संपत्ति पर पड़ा।
ताजा रैंकिंग के अनुसार, झांग यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani 86.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
दूसरी ओर, Gautam Adani ने 117.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान बरकरार रखा है। बाइटडांस की बढ़ती वैल्यूएशन और टिकटॉक से जुड़ी अनिश्चितताओं में कमी ने एशिया के अरबपतियों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव ला दिया है। कंपनी के एआई चैटबॉट Doubao की बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब वह इसके लिए सब्सक्रिप्शन शुल्क लेने की तैयारी कर रही है। चीन के इंटरनेट बाजार में यह कदम खास माना जा रहा है, क्योंकि वहां लंबे समय से ऑनलाइन सेवाओं के लिए भुगतान करने को लेकर उपभोक्ताओं की अनिच्छा देखी जाती रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english