1 कप रागी के आटे से बनाएं सत्तू भरा पराठा, स्वाद में लगता है सबसे निराली
रोजाना क्या खाएं इसे लेकर अगर आप भी कंफ्यूज रहती हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। रागी और सत्तू दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। इन दोनों चीजों को खासतौर से गर्मी के दिनों में खाया जाता है। रागी और सत्तू दोनों ही इंडियन खान-पान के ऐसे सुपरफूड्स हैं जो पोषण का खजाना हैं। ये दोनों शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो रागी के आटे और सत्तू की स्टफिंग से टेस्टी पराठा तैयार करें। सीखिए, बनाने का तरीका-
सत्तू भरा रागी पराठा
रागी का आटा लगाने के लिए आपको चाहिए 1 कप पानी, आधा छोटा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच नमक, एक कप रागी का आटा। इसके अलावा सत्तू की स्टफिंग के लिए आपको चाहिए एक कप सत्तू, एक छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च, एक इंच कटा अदरक, एक छोटा चम्मच कटा लहसुन, 1/4 कप कटा प्याज, दो छोटे चम्मच कटा कच्चा आम, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच कलौंजी, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, कटा हरा हरा धनिया दो छोटे चम्मच आम अचार का तेल या मसाला, एक छोटा चम्मच नींबू का रस।
कैसे बनाएं सत्ती वाल रागी का पराठा
इस पराठा को बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करें। इसके लिए पानी को उबाल लें और फिर इसमें नमक और तेल के साथ रागी का आटा डालकर अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लें। जब तक ये आटा ठंडा हो रहा है तब तक सत्तू की स्टफिंग तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सत्तू निकालें और फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस या कटा हुआ अदरक, बारीक कटा लहसुन, बारीक कटी प्याज, कटा हुआ कच्चा आम, जीरा, नमक, कलौंजी, भुना जीरा पाउडर, हरा धनिया, आम अचार का तेल या मसाला, नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे एक तरफ रख दें।
अब ठंडे हो चुके आटे को एक बर्तन में निकालें और हाथों से अच्छे से मथने के बाद एक स्मूद डो बनाकर तैयार करें। इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और फिर इसे हाथों से पतला करें और बीच में सत्तू की स्टफिंग भरें। अब अच्छे से चारों तरफ से इसे बंद करें और फिर हल्के हाथों से बेलन का इस्तेमाल करते हुए पराठा बनाएं। पराठा तैयार होने के बाद इसे गर्म तवे पर घी डालकर सेक लें। तैयार पराठे को टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।










Leave A Comment