महिला उद्यमियों को मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस को दिया गया प्रशिक्षण
भिलाईनगर। केंद्र सरकार की RAMP योजना के अन्तर्गत CSIDC छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में चाॅइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, उन्हें बाजार से जोड़ने, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर प्रदान करने के उददेश्य से आज नगर पालिक निगम भिलाई में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उददेश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों एवं महिला संचालित MSMEs बाजार विकास सहायता प्रदान करना है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, प्रदर्शनी एवं मेलों में भागीदारी, ब्रांड प्रमोशन और निर्यात के अवसरों की विस्तृत जानकारी दिया गया। महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसे हस्तक्षेप महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता प्रदान करते है।
कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमियों हेतु उपलब्ध मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय मेलों/प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पाद ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व, B2B एवं B2C मार्केट लिंकज के अवसर, ई-काॅमर्स एवं डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार, सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल है। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रोहित शर्मा, वासुदेव वर्मा एवं जिला कांडिनेटर शशांक सोनी सहित मिशन मैनेजर एकता शर्मा उपस्थित रहे।












.jpg)
Leave A Comment