ब्रेकिंग न्यूज़

 अप्रैल, मई एवं जून 2026 में राजस्व पखवाड़ा आयोजित

-आम नागरिकों को शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील
 महासमुंद  / राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम प्रत्येक माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 में 15-15 दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिले के ग्रामों में निर्धारित तिथियों पर संचालित होगा।
राजस्व पखवाड़ा 2026 की कार्ययोजना के तहत अप्रैल माह में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक, मई माह में 04 मई से 18 मई 2026 तक तथा जून माह में 01 जून से 15 जून 2026 तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्राम स्तर पर उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अभिलेख सुधार, आय, जाति, निवास संबंधी आवेदनों आदि का शिविर स्थल पर शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजस्व विभाग को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों में राजस्व पखवाड़ा का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जाए। साथ ही आयोजित शिविरों की प्रगति से विभाग एवं शासन को समय-समय पर अवगत कराना भी सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि ग्रामों में आयोजित होने वाले राजस्व पखवाड़ा शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english