ब्रेकिंग न्यूज़

 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, पारदर्शी व्यवस्था पर किसानों ने जताया आभार

 महासमुन्द / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरे प्रदेश सहित महासमुन्द जिले में सुचारू ढंग से जारी है। जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसान अपना उपज लेकर पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार के टोकन तुंहर हाथ एप ने किसानों की राह और आसान कर दी है, जिससे उन्हें घर बैठे टोकन मिल रहा है और खरीदी केंद्रों में अनावश्यक इंतजार से मुक्ति मिली है।
प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी कोसरंगी में अपनी उपज लेकर पहुंचे ग्राम उमरदा के किसान श्री एम. एल. चंद्राकर ने सोसायटी की व्यवस्थाओं से संतोष जताया। उन्होंने बताया कि वे 64 क्विंटल धान लेकर आए हैं। सोसायटी में सुगम तरीके से उनके धान का तौल हो गया, बारदाना भी उपलब्ध हो गया।
घर बैठे टोकन कटा रहे किसान
सहकारी समिति मामा भांचा में धान लेकर आए किसान श्री गुलाब चंद्राकर ने टोकन तुंहर हाथ एप से घर बैठे ही टोकन कटवाया था। उनका कहना है कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। पहले कि तरह टोकन के लिए लंबी लाइन लगने समेत सोसायटी आने जाने की तकलीफ से छुटकारा मिला है।
प्रदेश में पारदर्शी और सुगम ढंग से धान खरीदी करने के लिए किसान श्री विनोद साहू, श्री टोमेश कुमार साहू, श्री मिलन दास मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया साथ ही जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english