ब्रेकिंग न्यूज़

मल्हार महोत्सव की वापसी : संस्कृति, कला और परंपरा का संगम 28-29 मार्च को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से फिर जीवंत होगा मल्हार उत्सव
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ
मल्हार में दो दिन तक गूंजेगी लोक और शास्त्रीय कला की धुन
बिलासपुर।
ऐतिहासिक नगरी मल्हार में दो दिवसीय मल्हार महोत्सव 28 और 29 मार्च 2026 को भव्य रूप से आयोजीत किया जाएगा। 8 वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहे इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री। श्री विष्णुदेव साय की पहल पर इस पारंपरिक उत्सव को फिर से शुरू किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद श्री तोखन साहू के अनुरोध पर मुख्यमंत्री जी द्वारा इसकी पुनः शुरुआत की घोषणा की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल होंगे तथा अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक मस्तूरी श्री दिलीप लहरिया, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय,जिला पंचायतअध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर पंचायत मल्हार की अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कैंवर्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
मेला ग्राउंड में आयोजित उत्सव में प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोक एवं शास्त्रीय कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिसमें प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 28 मार्च को करमा नृत्य (जय माता दी करमा दल, बेलतरा), पंथी नृत्य (हमर ज्योति पंथी पार्टी, मुंगेली), शास्त्रीय संगीत (डॉ. तोपराज पटेल), ओडिसी नृत्य (सृष्टि अंचल पाण्डेय, बिलासपुर), स्वाति सोनी लोककला मंच की प्रस्तुति, श्री शिवकुमार तिवारी एवं साथियों का कार्यक्रम तथा सुनील सोनी स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा विशेष आकर्षण रहेंगे। इसी प्रकार 29 मार्च को डंडा नृत्य (मातारानी लोककला दल, बेलतरा), गायन (सुश्री कनक साहू), युवराज सिंह लोनिया एवं समूह की प्रस्तुति, राऊत नाचा (मायाचारी राऊत नृत्य दल, तखतपुर), गंगा के लहर लोककला मंच की प्रस्तुति, पद्मश्री डॉ. भारती बंधुओं का कार्यक्रम तथा नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा दर्शकों को आकर्षित करेंगे। मल्हार उत्सव के पुनः आयोजन से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नया जीवन मिलेगा। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ करेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english