ब्रेकिंग न्यूज़

 पिछले एक वर्ष में महासमुंद जिले में 42 हजार 142 श्रमिकों को 21 करोड़ 28 लाख से अधिक की राशि वितरित

महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के श्रमिकों तक निरंतर पहुँचाया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक परिवार को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा निरंतर शिविर, पंजीयन एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्रों तक पहुँचाया जा रहा है। पंजीकृत मज़दूरों को शिक्षा, स्वास्थ्य, औजार सहायता, मातृत्व लाभ, मृत्यु सहायता एवं आवास जैसी अनेक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन योजनाओं ने हजारों निर्माण मज़दूरों कोे आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान दी है।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में श्रम कल्याण मंडल महासमुंद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत 40 हजार 700 हितग्राहियों को राशि 19 करोड़ 3 लाख 90 हजार 103 रुपए तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत एक हजार 442 हितग्राहियों को 2 करोड़ 24 लाख 44 हजार 500 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनकेे खातों में सीधे प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।
साथ ही 15 मार्च से 30 अप्रैल तक छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत 511 श्रमिकों का पंजीयन एवं 1621 श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण किया गया है। इसी तरह असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल 185 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है।
  छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 247 हितग्राहियों को 2 करोड़ 47 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसी तरह मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 860 हितग्राहियों को एक करोड़ 72 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 2531 हितग्राहियों को 5 करोड़ 6 लाख 20 हजार रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 958 हितग्राहियों को एक करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत 3500 हितग्राहियों को एक करोड़ 29 लाख 62 हजार 756 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना अंतर्गत 4600 हितग्राहियों को एक करोड़ 59 लाख 70 हजार 247 रुपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना अंतर्गत 86 हितग्राहियों को 6 लाख 79 हजार 400 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 3842 हितग्राहियों को 57 लाख 63 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 13794 हितग्राहियों को 2 करोड़ 76 लाख 49 हजार रुपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता राशि योजना अंतर्गत 9730 बच्चों को एक करोड़ 32 लाख 47 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 249 मेधावी छात्रों को 18 लाख 3 हजार 700 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना अंतर्गत 4 वृद्धजनों को 80 हजार रुपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 4 हितग्राहियों को एक लाख 55 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। साथ ही दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 4 दीदीयों को 4 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना अंतर्गत 286 हितग्राहियों को कोंचिग दिया जा रहा है एवं अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत 5 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं में असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 34 हितग्राहियों को 33 लाख 50 हजार रुपए, असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना अंतर्गत 927 शिशुवती माताओं को एक करोड़ 85 लाख 40 हजार रुपए, असंगठित कर्मकारों के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 473 विद्यार्थियों को 3 लाख 94 हजार 500 रुपए, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 8 गर्भवती महिलाओं को एक लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english