ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

 राजनांदगांव  । रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के चेहरे में खुशी आ गई। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बहनों की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखते हुए राखी के पहले यह राशि भेजकर त्योहार की खुशी बढ़ा दी है। श्रीमती लक्ष्मी यादव ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा विष्णु भैया राखी तिहार ला अच्छे से मनाए बर बहिनीमन ला महतारी वंदन योजना के राशि दे हे, जेकर खातिर आज राखी तिहार ल बहुत बढिय़ा से मनाए हन। एकर बर विष्णु भैया ल बहुत-बहुत धन्यवाद।

श्रीमती लक्ष्मी ने कहा कि विष्णु भैया बहनों की चिंता करते हुए त्योहार के पहले ही उपहार भेजे हैं। हर महीने समय पर मिलने वाली महतारी वंदन योजना की राशि हम बहनों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर-परिवार की अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। त्योहार के समय आर्थिक सहायता मिलने से घर की खुशियां और बढ़ जाती हैं। राखी के पहले राशि मिलने से उन्हें त्योहार की तैयारियां करने में सहूलियत मिली और परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मनाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपनी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में अधिक सक्षम हो रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी यादव ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english