ब्रेकिंग न्यूज़

 आयुष्मान भारत योजना से श्रीमती रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

0- सड़क दुर्घटना के बाद सफल ऑपरेशन से मिली राहत
राजनांदगांव। अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर राहत प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना राजनांदगांव निवासी श्रीमती रचना बख्शी के लिए भी मुश्किल समय में मददगार साबित हुई।
श्रीमती रचना बख्शी ने बताया कि स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी, तभी उनका सड़क पर दुर्घटना हो गया। दुर्घटना में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति के अनुसार उपचार किया और हाथ का ऑपरेशन किया। उनका ऑपरेशन सफल रहा और बेहतर उपचार सुविधा प्राप्त हुई। इस पूरे उपचार के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनका इलाज पूरी तरह नि:शुल्क हुआ। इससे उपचार में होने वाले खर्च की चिंता से राहत मिली। उन्हें दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित परिस्थिति में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलने से आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ के सहयोग एवं देखभाल की भी सराहना की। श्रीमती रचना बख्शी ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिले नि:शुल्क उपचार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english