ब्रेकिंग न्यूज़

विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 75 संकुल केंद्रों के 163 विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा*
 दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला  प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूआबांधा में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में विकासखंड दुर्ग के विभिन्न संकुल केंद्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, पालकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए। अभियान के अंतर्गत आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 75 संकुल केंद्रों से कुल 163 विद्यार्थियों ने सहभागिता प्रदान की। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्री सुरेंद्र कौशिक, श्रीमती शीतला ठाकुर, श्री अनुपम साहू, सारिका साहू, सविता धवस, दशरथ साहू, वेदप्रकाश साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर,  डीएमसी दुर्ग श्री विनोद सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प की तुलना एक पौधा लगाने से करते हुए कहा कि जिस प्रकार आज लगाया गया वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को फल, छाया और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करता है, उसी प्रकार आज किए गए विकास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रयासों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को प्राप्त होगा। उन्होंने वर्ष 2014 के बाद प्रारंभ किए गए स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बच्चों तक भी पहुंचा है। उन्होंने स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, तकनीक और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति से संबंधित अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष रखे। उन्हांेने स्कूलों में शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमता तथा कोविड-19 के दौरान विकसित टीकों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग एवं नवाचार की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। केबिनेट मंत्री श्री यादव ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 
कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।उन्होंने विद्यार्थियों को देश के भविष्य का आधार बताते हुए शिक्षा, अनुशासन, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए विकसित भारत की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विकासखंड दुर्ग के 75 संकुल केंद्रों से भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 163 विद्यार्थियों ने सहभागिता की है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, विचार अभिव्यक्ति एवं कल्पनाशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
 आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय आयोजन मंर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि चित्रकला प्रतियोगिता से 20 तथा भाषण प्रतियोगिता से 5 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय आयोजन के लिए किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न संकुलों से आए विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाओं एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं रही, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा और विचारों को सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला। चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में चित्रकला, भाषण, रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का संचार हुआ।
 कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी चन्द्राकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री रश्मि ठाकुर, बीआरसी दुर्ग श्रवण कुमार सिन्हा, यूआरसी दुर्ग नेमसिंह साहू, जयन्त यादव, हरीश देवांगन, ऋषिकांत शुक्ला, धनेश्वर सिंह धुर्वे, एस.डी. कुरैशी, परमानंद देवांगन, ओमप्रकाश साहू, राकेश बैस, रामकुमार चन्द्राकर, अरविन्द कुमार बंजारे, केशव देवांगन, प्रीति पंसारी, नवीन भारद्वाज, अवनीश सिंह , सुमन प्रधान, रंजना देशमुख, उषा सिन्हा, उषा पाण्डेय, जागेश्वरी वर्मा, चन्द्रहास देवांगन, गिरीश वर्मा, योगेश वर्मा, राकेश धनकर, दीपक बुंदेला, अश्वनी पटेल, त्रिभुवन देशमुख, इंद्रेश बंजारे, विरेन्द्र कुमार पारकर, प्रणव मंडरिक, विजयशंकर डहरिया, जनार्दन साहू, पार्वती श्रीवास्तव, प्रवेश देवांगन, लीला राम साहू, नरेन्द्र देशलहरा, सुरेन्द्र स्वर्णकार, आनंद तिवारी, विरेन्द्र कावलिया, रघुनाथ सिंह देशमुख, चंद्रहास साहू , रमेश कुमार मढ़रिया, कुलेश्वर दिल्लीवार एवं समस्त संकुल समवयक सहित विभिन्न संकुल केंद्रों से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english