कलेक्टर के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान को मिल रही गति
मंदिर परिसर से राहत शिविरों तक चला सफाई अभियान, पाटन के गांवों में स्वच्छता और संक्रमण से बचाव पर जोर*
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत गांव-गांव में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन के ग्राम ठकुराईन टोला में 27 सितंबर को प्राचीन शिव मंदिर परिसर एवं मेला स्थल की विशेष साफ-सफाई की गई। वहीं जमराव, बेलहारी, किकिरमेटा और केसरा में राहत शिविरों एवं प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
ग्राम ठकुराईन टोला में सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी सपहा एवं सचिव श्री दिनेश साहू के नेतृत्व में रोजगार सहायक श्री भूषण बंछोर, ऑपरेटर श्री टिकेंद्र, स्वच्छताग्राही समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर से झाड़ियों की सफाई, कचरे का निष्कासन तथा मेला स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया। सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी सपहा ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी तरह ग्राम जमराव, बेलहारी, किकिरमेटा और केसरा में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत शिविरों की साफ-सफाई की गई। जल जमाव वाले स्थानों का निपटान करने के साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। अभियान में स्थानीय सरपंच, सचिव, पंचगण, स्वच्छताग्राही समूह के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम पर विशेष जोर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे इन अभियानों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ सामुदायिक सहभागिता भी मजबूत हो रही है।






.jpg)




.jpeg)


Leave A Comment