सेवा सेतु शिविर में नागरिकों को मिल रही विभिन्न योजनाओं की सुविधाएं
0- तीन स्थानों पर लगे विभागीय काउंटर
भिलाईनगर। राज्य शासन की 25 वर्षों की जनसेवा एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। आज निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 लोकांगन वैशाली नगर, वार्ड क्रमांक 33 मंगल भवन बैकुण्ठधाम एवं वार्ड क्रमांक 42 श्रीराम वाटिका डोम शेड में शिविर आयोजित किया गया।
सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया को सरल बनाना है। शिविर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, जहां पात्र हितग्राही अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन एवं पंजीयन संबंधी कार्य करा रहे हैं। शिविर में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पीएम स्वनिधि, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार, आधार अपडेशन, श्रमिक कार्ड पंजीयन, दिव्यांगजनों के लिए उपकरण, महिला एवं बाल विकास, पीएम सूर्यघर योजना तथा राजस्व विभाग दुर्ग सहित विभिन्न सेवाओं के काउंटर लगाए गए हैं।
निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार संबंधित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी, आवेदन, पंजीयन एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।








.jpg)


.jpeg)


Leave A Comment