ब्रेकिंग न्यूज़

पेंशन बनी अफरोज के जीवन का सहारा, हर महीने मिल रही आर्थिक सुरक्षा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों तक पहुंच रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की मदद
रायपुर। जीवन की कठिन परिस्थितियों में छोटी-सी नियमित आर्थिक सहायता भी किसी जरूरतमंद के लिए बड़ा संबल बन जाती है। रायपुर की अफरोज बेगम के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना ऐसी ही मदद साबित हो रही है। योजना के तहत उन्हें हर महीने मिलने वाली 500 रुपए की पेंशन ने उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया है।
महामाया मंदिर पारा, रायपुर निवासी अफरोज बेगम के जीवन में एक समय ऐसा भी था, जब सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। आर्थिक संकट के साथ भविष्य की चिंता भी बनी रहती थी। ऐसे समय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना उनके लिए राहत लेकर आई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पात्रता के आधार पर अफरोज बेगम को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना से जोड़ा गया। अब उन्हें प्रतिमाह 500 रुपए की राशि प्राप्त हो रही है।
अफरोज बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली पेंशन राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। पहले आर्थिक तंगी के कारण जरूरी खर्चों के लिए भी चिंता करनी पड़ती थी, लेकिन पेंशन मिलने से उन्हें आर्थिक सहारा मिला है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english