ब्रेकिंग न्यूज़

 महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

-सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश
 रायपुर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके आदर्शों को नमन करते हुए कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english