ब्रेकिंग न्यूज़

 नशा मुक्त भारत अभियानः दुर्ग साइंस कॉलेज के 400 छात्रों ने मैराथन दौड़ में लगाई दौड़

 दुर्ग  / भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित "नशा मुक्त भारत अभियान" (NMBA) के अंतर्गत "सेवा संकल्प" के तहत आज शुक्रवार को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साईस कॉलेज), दुर्ग में एक भव्य नशा मुक्ति और मादक पदार्थों पर नियंत्रण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे कॉलेज के सभागार से प्रारंभ हुआ।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित यह मैराथन दौड़ साइंस कॉलेज के मुख्य गेट से शुरू हुई। इसके बाद रैली मालवीय नगर चौक (मेन रोड), आर.टी.ओ. ऑफिस, खालसा पब्लिक स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, जेल रोड और पुलिस पेट्रोल पंप होते हुए यू-टर्न लेकर लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय कर वापस साइंस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का बाघमार महापौर एवं सभापति, न.पा.नि. दुर्ग द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के 400 छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में श्रीमती अल्का बाघमार-महापौर, न.पा.नि. दुर्ग सभापति एवं एम.आई.सी. सदस्य श्री देवनारायण चन्द्राकार,  श्री अनिल कुमार पांडे -कुलसचिव, हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, श्री अजय सिंह-प्राचार्य, साइंस कॉलेज दुर्ग, श्री प्रदीप जांगड़े-नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा साइंस कॉलेज दुर्ग, श्री अजय कल्याणी-संचालक, नशामुक्ति केन्द्र दुर्ग/भिलाई, श्री चन्द्रशेखर अनमोले-प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ दुर्ग/भिलाई, श्री पी.एल. साव गायत्री परिवार, श्री ए.पी. गौतम -उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग, श्री जंतराम ठाकुर नोडल अधिकारी, इनके साथ ही समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित रहे। जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के बीच नशा मुक्ति विषय पर केंद्रित भाषण और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english