ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा की कहानी: अमरसाय के परिवार के लिए अब बारिश डर नहीं, पीएम जनमन आवास ने दी सुरक्षित छत

0- अमरसाय के परिवार के लिए अब बारिश डर नहीं, पीएम जनमन आवास ने दी सुरक्षित छत
0- जामझर पारा के पहाड़ी कोरवा परिवार का बदला जीवन, कच्ची दीवारों के गिरने और छत टपकने की परेशानी से मिली मुक्ति
0- पीएम जनमन आवास से बना पक्का घर, मौसम की मार से बचाव के साथ परिवार को मिला सुरक्षित ठिकाना
रायपुर। कभी बारिश की बूंदें ग्राम पंचायत लोसगी के जामझर पारा निवासी पहाड़ी कोरवा अमरसाय और उनके परिवार के लिए चिंता लेकर आती थीं। कच्चे घर की छत से पानी टपकता था और लगातार बारिश होने पर मिट्टी की दीवारों के धंसने और गिरने का डर बना रहता था। अब पीएम जनमन के तहत मिले पक्के आवास ने परिवार की वर्षों पुरानी इस परेशानी को पीछे छोड़ दिया है। मजबूत दीवारों और सुरक्षित छत वाले अपने घर में अमरसाय का परिवार अब बारिश के मौसम में निश्चिंत होकर रह रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरसाय की यह ‘सेवा की कहानी’ दूरस्थ जनजातीय बसाहट तक आवास की सुविधा पहुंचने से आए बदलाव की तस्वीर पेश करती है। पक्का घर उनके परिवार के लिए केवल रहने का नया ठिकाना नहीं, बल्कि सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार भी बना है।
अमरसाय बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने लगता था। मिट्टी की दीवारें पानी के कारण कमजोर होकर धंसने लगती थीं, जिससे उनके गिरने का डर भी बना रहता था। ऐसे में बरसात के दौरान परिवार के लिए घर में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाता था।
पक्का आवास बनने के बाद अब परिवार को इन परेशानियों से राहत मिली है। मजबूत छत और दीवारों वाले घर ने बारिश और मौसम की मार से बचाव के साथ उन्हें सुरक्षित रहने का भरोसा दिया है।
अपने नए घर की खुशी साझा करते हुए अमरसाय कहते हैं, “पहले मेरा कच्चा घर था। बारिश में छत से पानी टपकता था और दीवार धंसने की दिक्कत रहती थी। अब सरकार से पक्का आवास मिला है। घर बहुत बढि़या बना है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”
कभी जिस परिवार के लिए बरसात का मौसम छत टपकने और दीवार गिरने की चिंता लेकर आता था, वही परिवार अब अपने पक्के घर में सुरक्षित रह रहा है।
पीएम जनमन के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच अमरसाय को मिला पक्का आवास उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बना है। जामझर पारा में बना यह घर परिवार को सुरक्षित जीवन का आधार दे रहा है।
आवास मिलने से खुश अमरसाय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का घर मिलने से उनके परिवार की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरसाय की यह कहानी बताती है कि एक पक्का आवास केवल चार दीवारें और छत नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और निश्चिंत जीवन का आधार भी है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english