ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा की कहानी : सेवा सेतु अभियान: दीपक कुमार के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ बनी सुविधा का सेतु

0- शिविर में आवेदन और हाथों-हाथ श्रमिक पंजीयन, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत
0- श्रमिक पंजीयन से अब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की राह हुई आसान
गौरेला। शासन की सेवाएं जब गांव तक पहुंचती हैं तो आम नागरिकों के लिए सरकारी प्रक्रियाएं सरल और सहज हो जाती हैं। सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ की पहल जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम कोटमी खुर्द निवासी श्री दीपक कुमार पैकरा के लिए ऐसी ही सुविधा का माध्यम बनी। ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में आवेदन करने के बाद उनका श्रमिक पंजीयन शिविर स्थल पर ही तत्काल कर दिया गया।
श्री दीपक कुमार पैकरा श्रमिक पंजीयन कराना चाहते थे। उन्होंने ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में पहुंचकर श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया। शिविर में उपस्थित श्रम विभाग के अमले ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं की प्रक्रिया पूरी कर शिविर में ही उनका श्रमिक पंजीयन कर दिया गया।
गांव के नजदीक ही सहज और त्वरित रूप से पंजीयन की सुविधा मिलने से श्री पैकरा को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और उनके समय एवं श्रम की भी बचत हुई। श्रमिक पंजीयन होने के बाद अब उनके लिए पंजीकृत श्रमिकों हेतु संचालित पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की राह आसान हुई है।
श्री दीपक कुमार पैकरा ने श्रमिक पंजीयन की सुविधा गांव के समीप ही उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान जैसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इससे सरकारी सेवाओं के लिए दूर-दराज के कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम होती है और जरूरी सेवाएं गांव के पास ही आसानी से मिल रही हैं।
सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन के नजदीक पहुंचाने की पहल दीपक कुमार पैकरा जैसे ग्रामीणों के लिए सुविधा का सेतु बन रही है। शिविरों में समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण होने से नागरिकों को समय पर शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english