ब्रेकिंग न्यूज़

युवा शक्ति और जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन को मिलेगी नई दिशा — जोश टीम का शुभारंभ

 287 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव हुए सम्मानित

रायपुर।टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवा शक्ति एवं जनभागीदारी को टीबी उन्मूलन की दिशा में सक्रिय रूप से जोड़ने के उद्देश्य से ‘जोश टीम’ के शुभारंभ एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन जिला रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा किया गया।
 
कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुनील सोनी जी, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु जी, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के अपर संचालक श्री इंद्रजीत बर्मन जी, जिला रायपुर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी जी एवं राज्य युवा अधिकारी श्री अर्पित तिवारी जी, श्रीमती मनीषा दमानी जी, राज्य स्तर के अधिकारीगण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मैजरवार जी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 
कार्यक्रम के दौरान ‘जोश टीम’ का औपचारिक शुभारंभ, टीबी जनजागरूकता हेतु तैयार फ्लिपबुक का विमोचन तथा My Bharat Volunteers को जनजागरूकता किट प्रदान की गई। जनजागरूकता किट के माध्यम से युवाओं को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, टीबी से जुड़े भ्रम एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने तथा समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
 
287 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान
 
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वर्ष 2025 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में चयनित 287 ग्राम पंचायतों का सम्मान रहा। ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने टीबी उन्मूलन में ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, युवाओं तथा आमजन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने का आह्वान किया।
 
जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की ओर
 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि टीबी के विरुद्ध लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। जोश टीम के माध्यम से युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर जनजागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
युवाओं की ऊर्जा, ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी, जनप्रतिनिधियों का सहयोग और स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में रायपुर जिले द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने टीबी के लक्षण होने पर समय पर जांच कराने, उपचार पूरा करने, टीबी मरीजों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
 
— जिला प्रशासन, रायपुर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायपुर

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english