ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से  पुनु राम साहू के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

- पक्के आवास के साथ मिला सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन का आधार
राजनांदगांव  । हर परिवार का सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए अपना पक्का मकान बनाने का सपना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पक्का मकान बनाने के सपने को साकार करने में सहायता मिल रही है। पक्का आवास बनने से ग्रामीण क्षेत्र के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान बनने से जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम लाममेटा निवासी श्री पुनु राम साहू के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्री पुनु राम साहू आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना पक्का मकान बनाने के लिए असमर्थ थे। उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में पानी टपकने तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मकान की असुरक्षित स्थिति के कारण परिवार को हमेशा सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत श्री पुनु राम साहू को पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। यह राशि नियमानुसार तीन किश्तों में प्रदान की गई। उन्होंने प्राप्त सहायता राशि का उपयोग कर पक्का और सुरक्षित आवास निर्माण कराया। इस तरह पक्का आवास का सपना साकार हुआ। इसके साथ ही आवास निर्माण के दौरान मनरेगा अंतर्गत 90 दिवस का रोजगार भी उपलब्ध कराया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए सहायता मिली। पक्का मकान बनने के बाद श्री पुनु राम साहू और उनका परिवार सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में निवास कर रहा है। बारिश और अन्य मौसमी परिस्थितियों से होने वाली परेशानियों में राहत मिली है। स्वच्छ आवासीय वातावरण से परिवार को बेहतर जीवनशैली अपनाने में मदद मिली है। बच्चों को पढ़ाई के लिए भी अनुकूल वातावरण उपलब्ध हुआ है। श्री पुनु राम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english