ब्रेकिंग न्यूज़

  सेवा संकल्प अभियान: धमतरी में मखाना की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

 -29 एकड़ में महिला स्व-सहायता समूहों ने शुरू किया मखाना उत्पादन, 13 अक्टूबर को होगा हार्वेस्टिंग का शुभारंभ
-पारंपरिक खेती के साथ मखाना उत्पादन से खुलेंगे आजीविका और आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते
 धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों की आय में वृद्धि, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में धमतरी जिले में मखाना की खेती एक नई संभावना के रूप में उभर रही है। धान सहित पारंपरिक फसलों के साथ मखाना उत्पादन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। जिले में मखाना की खेती की अपार संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
 केंद्र सरकार की सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ मखाना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले को तालाबों में मखाना की खेती (पॉन्ड कल्टीवेशन) के लिए 66 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य मिला था। इसके विरुद्ध जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 42 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती प्रारंभ की गई है। यह पहल जिले में कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को परंपरागत खेती के अतिरिक्त लाभकारी विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिले के ग्राम छाती और डांडेसरा में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा मखाना उत्पादन की पहल की गई है। शैलपुत्री स्व-सहायता समूह और नई किरण स्व-सहायता समूह के माध्यम से कुल 29 एकड़ क्षेत्र में उत्पादित मखाना की हार्वेस्टिंग की जा रही है। इससे महिला समूहों के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित होने के साथ सामूहिक उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
मखाना उत्पादन का हार्वेस्टिंग शुभारंभ कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष,जिला पंचायत श्री अरुण सार्वा, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन  में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य मखाना की खेती के अनुभवों को अन्य किसानों तक पहुंचाना और जिले में इसका विस्तार करना है।
मखाना उत्पादन को जिले में व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ग्राम सेनचुवा, विकासखंड धमतरी के किसानों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। ये किसान आगामी वर्ष लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में मखाना की खेती करने की दिशा में पहल करेंगे। इससे जिले में कृषि विविधीकरण को नई गति मिलने तथा किसानों के लिए वैकल्पिक आय के अवसर विकसित होने की उम्मीद है।
उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती पूजा कश्यप साहू ने जिले के सभी विकासखंडों के किसानों से मखाना उत्पादन की संभावनाओं को समझने और 13 अक्टूबर को आयोजित हार्वेस्टिंग शुभारंभ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से किसान मखाना उत्पादन की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और इसकी संभावनाओं से परिचित हो सकेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत धमतरी में मखाना उत्पादन की यह पहल कृषि में नवाचार, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन को एक साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग का लक्ष्य किसानों को खेती के विविध विकल्पों से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और जिले में कृषि आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english