ब्रेकिंग न्यूज़

 हितग्राही प्रियंका पुरी ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को बताया बहुत ही उपयोगी

  मरवाही। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सारबहरा निवासी श्रीमती प्रियंका पुरी भी इस योजना की हितग्राही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि का उपयोग वह अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए करती हैं। इससे उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलती है। प्रियंका का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी योजना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
         प्रियंका ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उनका मानना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महतारी वंदन योजना प्रियंका जैसी अनेक महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनकर उन्हें आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english