ब्रेकिंग न्यूज़

 रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से महिलाओं को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत

0- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, श्रीमती सुषमा जैन को हुई 2 लाख 90 हजार 700 रुपए की बचत
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय उनके लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित हो रहा है। इस पहल से न केवल महिलाओं को संपत्ति का स्वामित्व प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है, बल्कि परिवार में उनकी आर्थिक भागीदारी भी मजबूत हो रही है।
इसी कड़ी में रायपुर में श्रीमती सुषमा जैन को राज्य शासन की इस पहल का सीधा लाभ मिला है। उनके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री कराने से पंजीयन शुल्क में लगभग 2 लाख 90 हजार 700 रुपए की बचत हुई। इतनी बड़ी राशि की बचत होने से उनके परिवार को आर्थिक राहत मिली है।
श्रीमती सुषमा जैन बताती हैं कि वे लंबे समय से अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रही थीं। रायपुर में प्लॉट खरीदना उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय था, लेकिन रजिस्ट्री शुल्क पर होने वाला अतिरिक्त खर्च चिंता का विषय बना हुआ था। ऐसे समय में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई।
श्रीमती जैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रजिस्ट्री शुल्क में छूट मिलने से उन्हें लगभग 2 लाख 90 हजार 700 रुपए की बचत हुई है। यह राशि उनके परिवार की अन्य आवश्यकताओं और भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा, "इतनी बड़ी राशि की बचत होने से मैं बेहद खुश हूं। महिलाओं के हित में इतना महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेने के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद देती हूं।"
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english