ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजपा की बैठकों में 'मिशन-2028' का शंखनाद

-भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति इरानी ने कहा है कि हमारी रीति-नीति सांगठनिक अनुशासन, आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के नि:स्वार्थ परिश्रम पर टिकी है। भाजपा शुचिता, सादगी और मूल्यों की राजनीति करती है। श्रीमती इरानी रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा निगम मंडल एवं आयोग के अध्यक्ष की विभिन्न चरणों में आहूत बैठकों को सम्बोधित कर रही थीं।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए। भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता 'मिशन-2028' के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और पार्टी आगामी समय में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। श्रीमती इरानी ने कहा कि 'मिशन-2028' केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन की पुनर्प्रतिष्ठा का संकल्प है। अपने पितृ-पुरुषों के त्याग और राष्ट्र-समर्पण को आदर्श मानकर, बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाएँ और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। श्रीमती इरानी ने कहा कि चुनाव केवल मतपत्रों या मशीनों से नहीं जीते जाते, चुनाव कार्यकर्ता के पसीने, जन-जन से उसके आत्मीय जुड़ाव और संगठन के सुदृढ़ तंत्र से जीते जाते हैं।
शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरण
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी तथा राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के राजधानी रायपुर पहुँचने पर पार्टी की ओर से शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शहर में बड़े-बड़े फ्लेक्स और पोस्टरों के अनावश्यक प्रदर्शन से बचते हुए केवल पार्टी के गरिमामय ध्वज लहराकर दोनों शीर्ष नेताओं का आत्मीय व अनुशासित स्वागत किया गया।
स्मृति मन्दिर’ में भारत माता और पार्टी के पितृ-पुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि
प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर श्रीमती इरानी ने सर्वप्रथम परिसर स्थित ‘स्मृति मन्दिर’ में भारत माता और पार्टी के पितृ-पुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बैठकों में बनी सांगठनिक रणनीति
दौरे के प्रथम दिन की शुरुआत पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के श्रवण के साथ हुई। इसके उपरांत 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश महामंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय संगठनात्मक विचार-विमर्श हुआ। दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा कर आगामी रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद दोपहर 01:30 से 02:30 बजे तक सभी सम्भाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी व जिला अध्यक्षों की संयुक्त समन्वय बैठक रखी गई। दोपहर 03:30 से सायं 05:00 बजे तक पार्टी के अनुभवी पूर्व जनप्रतिनिधियों (पूर्व सांसदों व पूर्व विधायकों) के साथ परामर्श किया गया। सायं 05:30 से 07:00 बजेपूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सायं 07:00 से रात्रि 08:30 बजे निगम मंडल एवं आयोग के अध्यक्षों की बैठक में आगामी लक्ष्यों को अंतिम रूप दिया गया।
ये रहे उपस्थित
रविवार को हुई बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा पदाधिकारी, उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english