मेथी के पानी से इस तरह से धोएंगे बाल तो मिलेंगे फायदे ही फायदे
आज भी बड़ी संख्या में लोग महंगे स्किन व हेयर केयर प्रोडक्ट्स की तुलना में देसी व नेचुरल नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। मेथी भी ऐसे ही देसी नुस्खों में से एक है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके सभी फायदों के बारे में जानकारी नहीं है। मेथी का उपयोग न सिर्फ डायबिटीज व कब्ज जैसी समस्याओं के लिए किया जाता है, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी यह काफी फायदेमंद हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मेथी के पानी से बाल धोने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।
बालों के लिए मेथी का पानी
मेथी के पानी का इस्तेमाल आमतौर पर लोग डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करते हैं, लेकिन वास्तव में मेथी के पानी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचाते हैं और सर्दियों में होने वाली कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। इसलिए अगर आपको अपने बालों से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं, तो हो सकता है मेथी के पानी की मदद से आपको काफी फायदेमंद हो सकता है।
क्या फायदे मिलेंगे
मेथी के पानी में अपने बालों को धोना इसलिए फायदेमंद है, क्योंकि इसके पानी में एक लसदार पदार्थ होता है जो बालों को एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। साथ ही मेथी में मौजूद खास तरह का प्रोटीन बालों को पोषण प्रदान करता है, जिसकी मदद से हेयर फॉल रोकने में मदद मिलती है और बाल जड़ से मजबूत होते हैं। मेथी में खास तरह के इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ व सिर में खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने में काफी मदद कर सकते हैं।
कैसे करना होगा इस्तेमाल
अपने बालों के लिए मेथी के पानी का भरपूर फायदा उठाने के लिए आपको उसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है और इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। रात को एक मग पानी में दो मुट्ठी मेथी भिगो कर रख दें। सुबह मेथी को छान कर पानी अलग कर लें। अब इस पानी की मदद से अपनी बालों को अच्छे से भिगो लें और सुनिश्चित करें कि आपके बाल जड़ से लेकर सिरे तक अच्छे से इस पानी में भीग चुके हैं। कम से कम 20 मिनट तक अपने बालों को गीला रखें, जो सर्दियों में आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है और इसके लिए आप बालों को अच्छे से भिगोकर तौलिया बांध सकते हैं। 20 मिनट बाद साफ पानी से बालों को अच्छे से धो लें और शैंपू न करें। अगर आपको शैंपू करना है, तो अगले दिन आपको शैंपू करना चाहिए।
किन बातों का रखें ध्यान
वैसे तो मेथी का पानी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाएगा लेकिन इसके साथ-साथ आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा। अगर आपको लंबे समय से हेयर फॉल हो रहा है या हेयर ग्रोथ रुकी हुई है। ऐसे में हो सकता है कि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई अंदरूनी बीमारी हो जिसके कारण बालों से जुड़ी ये समस्याएं हो रही हों। ऐसे में डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है। साथ ही कुछ लोगों कि स्किन ज्यादा एलर्जिक या सेंसिटिव होती है और हो सकता है कि उन्हें मेथी का पानी भी सूट ना करे। इसलिए पहले आपको एलर्जी टेस्ट करना चाहिए जिसके लिए आप थोड़ी सी जगह पर मेथी का पानी लगाकर उसे ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, मेथी से एलर्जी बहुत ही कम मामलों में देखी जाती है, लेकिन फिर भी आपको एक बार इस बारे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।



.jpg)



.jpg)

Leave A Comment