ब्रेकिंग न्यूज़

 कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं हाइब्रिड खीरा,,, इन तरीकों से करें देसी खीरे की पहचान

बाजार में मिलावटी के साथ अब इंजेक्शन से पकाई गई फल-सब्जियों की भी भरमार है। ऐसे में खरीदने से पहले समझना पड़ता है क्या सही है और क्या नुकसानदायक। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खीरा आने लगता है और लोग खीरा खाना पसंद भी करते हैं। खीरा लोग राह चलते भी खा लेते हैं और इसका सलाद-रायता भी बढ़िया लगता है। कभी आपने गौर किया हो तो देखा होगा कि बाजार में मिलने वाले कुछ खीरे चिकने होते हैं, उनका स्वाद मीठा भी नहीं होता। क्या आप जानते हैं इस तरह के खीरे हाइब्रिड होते हैं। अक्सर लोग चिकना और हरा रंग देखकर इसे खरीद लाते हैं लेकिन इसके स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए होने वाले फायदों के मामले में भी इसमें काफी अंतर होता है।
देसी खीरा और हाइब्रिड खीरा के बीच अंतर
देसी खीरा और हाइब्रिड खीरा दोनों ही आम तौर पर खाये जाने वाले खीरे के अलग-अलग प्रकार हैं, लेकिन इनकी बनावट, स्वाद, पैदावार और खेती के तरीके में काफी अंतर होता है। देसी खीरा प्राकृतिक या पारंपरिक किस्म से उगाया जाता है, जो स्थानीय रूप से किसान उगाते हैं। जबकि हाइब्रिड खीरा दो अलग-अलग किस्मों के क्रॉस-ब्रीडिंग से तैयार किया जाता है।
3 तरीकों से करें पहचान
बाजार में देसी के साथ हाइब्रिड खीरे भी खूब बिक रहे हैं, ऐसे में अगर आप देसी खीरा पहचानने में चूक रहे हैं। तो किसानों के बताए कुछ तरीकों से आसानी से देसी खीरे की पहचान कर सकते हैं। इससे आप फिर कभी धोखा नहीं खाएंगे।
    रंग और बनावट
देसी और हाइब्रिड खीरे की पहचान करने का आसान तरीका है उसका रंग। देसी खीरा आमतौर पर हल्का हरा और थोड़ा चकत्तेदार होता है। इसकी लंबाई भी छोटी-मोटी होती है। तो वहीं हाइब्रिड खीरा रंग का गहरा हरा होता है और ये पतला, लंबा, सीधे आकार का होता है। इसका हरा रंग साधारण से ज्यादा चमकता है।
    स्वाद और बीज से पहचानें
स्वाद के मामले में देसी खीरा आप झट स पहचान लेंगे। स्वाद में देसी हल्का मीठा और पानी से भरा होता है। स्वाद में देसी खीरा कई बार कड़वा होता है, जबकि हाइब्रिड बिल्कुल कड़वा नहीं होगा। इसके बीज छोटे-बड़े होते हैं और खुशबू भी मीठी-मीठी आती है। तो वहीं हाइब्रिड खीरा रसीला तो होता है लेकिन इसमें बीज ज्यादा नहीं होते और खुशबू भी नहीं होती।
    छिलके से जानें
देसी खीरा का छिलका पतला, खुरदरा होता है और इसमें पतली लाइनें भी बनी होती हैं। तो वहीं हाइब्रिड का छिलका बिल्कुल परफेक्ट चिकना, हरा और चमकदार दिखेगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english