ब्रेकिंग न्यूज़

  शैंपू में ये 1 चीज मिलाकर धोएं बाल! हेयरफॉल होगा कम, ग्रोथ भी होने लगेगी डबल

लंबे-घने बाल, जिनकी ग्रोथ भी अच्छी हो और झड़ें भी ना, हर कोई ऐसे ही बाल चाहता है। खासकर लड़कियां जिन्हें लंबे बाल पसंद होते हैं, वो तो कोई ऐसी ही रेमेडी ढूंढ रही होती हैं जो उनके बालों को ओवरऑल हेल्दी बनाए। इसके लिए तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, लेकिन अगर आप सिर्फ एक गेम चेंजिंग रेमेडी चाहती हैं जो वाकई काम करती हो, तो ये जरूर ट्राई करें। इसके लिए बहुत ज्यादा झंझट करने की भी जरूरत नहीं है। बस अपने रेगुलर शैंपू में आपको एक मिक्सर एड करना है, फिर देखिए बालों की ग्रोथ कितनी तेजी से होती है। हेयरफॉल हो या बालों से जुड़ी कोई भी समस्या, ये रेमेडी काफी इफेक्टिव तरीके से वर्क करती है।
हेयर ग्रोथ के लिए रेगुलर शैंपू में मिलाएं ये मिश्रण
अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, लंबे घने बाल चाहिए या ओवरऑल बालों की हेल्थ अच्छी करनी है, तो अपने रेगुलर शैंपू में ये 3 चीजों से बना मिश्रण एड करना शुरू करें। इसके लिए आपको चायपत्ती, चावल और मेथी दाना को पानी में बॉयल कर के एक घोल बनाना है और इसे शैंपू में मिलाकर अपने बाल वॉश करने हैं। आइए जान लेते हैं इसे बनाना कैसे है।
इस तरह बनाएं- इसके लिए एक पैन में नॉर्मल चायपत्ती, चावल और मेथी दाना लें। ये सभी आपको एक-एक चम्मच लेने हैं। अब इसमें दो गिलास पानी डालकर इन्हें मीडियम फ्लेम पर 10 मिनट के लिए उबाल लें।
इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें
उबालने के बाद जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। अब जो भी शैंपू आप इस्तेमाल करते हैं उसे इस मिश्रण में एड करें। इसका इस्तेमाल आप बाल धोने के लिए कर सकते हैं।
कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?
ये मिश्रण आप एक बार बनाकर 3 से 5 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। रूम टेंपरेचर पर ये और जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए फ्रिज में ही स्टोर करें। वैसे सबसे बढ़िया रहेगा कि 10 मिनट निकालकर आप इसे हर बार ताजा बनाकर ही तैयार करें।
क्या-क्या फायदे हो सकते हैं
    मेथी दाना में ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो बालों को कंडीशनिंग देने, स्कैल्प को मॉइश्चराइज रखने और हेयर ग्रोथ को स्टीमूलेट करने में मदद कर सकती है।
    चायपत्ती में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों को नेचुरली शाइनी बनाने में मदद कर सकते हैं।
    चावल का पानी बालों को स्मूद बनाने और हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं।
    हेयरफॉल हो रहा है तो एक बार इसे ट्राई कर सकते हैं।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english