ब्रेकिंग न्यूज़

 पाकिस्तान ने पेट्रोल 80 रुपये सस्ता किया, जनता के गुस्से के आगे झुकी सरकार

इस्लामाबाद।: पाकिस्तान में तेल की कीमतों को लेकर शहबाज सरकार का बड़ा यू-टर्न देखने को मिला है. । सरकार ने अचानक पेट्रोल के दाम में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान कर दिया है. । अब पेट्रोल की कीमत घटकर 378 रुपये प्रति लीटर हो गई है।. यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार देर रात घोषित किया.। चौंकाने वाली बात यह है कि यह राहत उस बड़े झटके के ठीक एक दिन बाद आई है, जब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी थी.।  इससे पहले पेट्रोल की कीमत 458.40 रुपये और डीजल 520.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।.
पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम अब कितना है?
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार देर रात देश को संबोधित करते हुए पेट्रोल की कीमत 458 रुपये से घटाकर 378 रुपये (125.84 भारतीय रुपया) प्रति लीटर करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह राहत पेट्रोलियम लेवी घटाकर दी जा रही है और इसका पूरा बोझ सरकार उठाएगी. सरकार का कहना था कि अमेरिका-ईरान और इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बेकाबू हो गए हैं.। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने साफ कहा था कि दाम बढ़ाना मजबूरी थी. लेकिन इस फैसले के बाद जनता में गुस्सा देखने को मिला।. पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोग सड़कों पर उतर आए।. पहले से आर्थिक संकट झेल रही जनता के लिए यह झटका भारी पड़ गया.। जनता के दबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा.। अब न सिर्फ पेट्रोल सस्ता किया गया, बल्कि राहत पैकेज की झड़ी लगा दी गई.।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english