ब्रेकिंग न्यूज़

जून में हवाई मार्ग से नेपाल आने वाले पर्यटकों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक रही

 काठमांडू, जून में हवाई मार्ग से नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक रही। इस दौरान पिछले साल इसी महीने की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक (41,809) भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार है। नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने बताया कि इस महीने हवाई मार्ग से कुल 91,363 विदेशी पर्यटक नेपाल आए।

 
इसमें कहा गया है कि भारतीय पर्यटकों की संख्या पिछले साल जून में 32,662 से बढ़कर इस साल 41,809 हो गई। एनटीबी ने बताया कि 2026 के शुरुआती छह महीनों में हवाई मार्ग से नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 177,159 रही, जो पिछले साल इसी अवधि में आए 148,540 पर्यटकों की तुलना में 19.27 प्रतिशत अधिक है। इसमें बताया गया है कि जून में सबसे अधिक आने वाले पर्यटकों के मामले में अमेरिका दूसरे नंबर पर रहा और वहां से 11,836 लोग आए; इसके बाद चीन (9,995), बांग्लादेश (4,322) और ब्रिटेन (2,500) का नंबर था। कुल मिलाकर, इस साल जनवरी से जून के बीच नेपाल में 6,20,426 विदेशी पर्यटक आए, जो 2025 की इसी अवधि की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ निदेशक मणि आर. लामिछाने ने कहा कि हाल के महीनों में भारतीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह भारतीय शहरों में अधिक गर्मी, शिक्षण संस्थानों में लंबी छुट्टियां और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने को कम करने के लिए घरेलू और क्षेत्रीय यात्रा को बढ़ावा देने की भारत सरकार की कोशिशें हो सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english