हल्दी रस्म के दौरान 30 महिलाएं-लड़कियां कुएं में गिर गईं, 9 बच्चियों समेत 11 की मौत
कुशीनगर (उप्र) । कुशीनगर में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां हल्दी रस्म के दौरान करीब 30 महिलाएं-लड़कियां कुएं में गिर गईं। इनमें से 13 को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।
पुलिस ने बताया कि मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के यहां शादी समारोह के तहत मटिकोड (हल्दी रस्म) का कार्यक्रम था। रात 10 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास खड़ी थीं। कुएं को लोहे की जाली से ढका गया था। तभी लोहे की जाली टूट गई। कुएं के पास खड़ीं करीब 30 महिलाएं एक साथ कुएं में गिर गईं। सभी कुएं के पानी में डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हादसे के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। . सभी लोग महिलाओं को बचाने में जुट गए। . इस दौरान पुलिस और एबुंलेंस को लगातार कॉल किया गया। , गांव के लोगों के मुताबिक, हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 13 महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.।
Leave A Comment