शिक्षा मंत्रालय ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान शुरू किया
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषा पर जोर देने के लिए भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान शुरू किया है। इससे शिक्षा मंत्रालय और माई-गोव इंडिया द्वारा विकसित किए गए भाषा संगम मोबाइल ऐप को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस ऐप के इस्तेमाल से प्रतिदिन देश की 22 भाषाओं के इस्तेमाल से एक सौ से अधिक वाक्यों की जानकारी मिल सकती है।
शिक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत इस पहल से लोगों के बीच बुनियादी तौर पर भारतीय भाषाओं में वार्ता कौशल को बढ़ावा मिलेगा। इससे 75 लाख लोगों में वार्ता कौशल को बढ़ावा देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए हैश टेग भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी अपलोड कर के शिक्षा मंत्रालय से आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड कर के 22 आधिकारिक भाषाओं में से किसी एक चयन करके सभी स्तरों को पार करते हुए परीक्षा देनी होगी।
Leave A Comment