पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एम्स से डिस्चार्ज
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डॉक्टरी सलाह पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे तीन दिन से एम्स में भर्ती थे।
रविवार की शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में दाखिल कराया गया था। यहां उन्हें कार्डियक इन्टेसिव केयर यूनिट में रखा गया था। हालत सुधरने के बाद, उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर नितिश नायक की देखरेख में तबीयत सुधरने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया।
----








.jpg)

Leave A Comment