रेलवे स्टेशन पर चलती मालगाड़ी के सामने कूद कर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या...!
टीकमगढ़ . मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर तेज गति से चल रही मालगाड़ी के सामने कूद कर एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। टीकमगढ़ देहात पुलिस थाना के निरीक्षक नासिर फारुकी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई। जब यह घटना हुई, उस वक्त वहां पर करीब 100 यात्री मौजूद रहे होंगे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दीपेश सेन (22) और रजनी सेन (21) के रूप की गई है। फारुकी ने बताया कि ललितपुर से खजुराहो की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने दोनों अचानक कूद गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन वह सागर जिले के रहने वाले दीपेश सेन से शादी करना चाहती थी।
-file photo










Leave A Comment