अरब सागर में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, सात सवारों में से 6 को बचाया गया
मुंबई। मुंबई के समीप अरब सागर में बॉम्बे हाई के पास आज एक हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। इसमें सात यात्री व दो पायलट सवार हैं। यह इमर्जेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग 'सागर किरण' के पास की गई। ओएनजीसी ने तत्काल राहत व बचाव कार्य करते हुए अब तक 6 लोगों को बचा लिया है।
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड ने ट्वीट कर बताया कि हेलिकॉप्टर बॉम्बे हाई स्थित उसके तेल खनन क्षेत्र के समीप आपात स्थितियों में उतरा। ओएनजीसी की टीम बचे लोगों को भी निकालने में जुटी हुई है।
Leave A Comment