बैंक मैनेजर पत्नी को गाड़ी में दूसरे युवक के संग देख भड़का पति, चाकू से गोद डाला...!!
गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश)। जिले के वसुंधरा क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर विकास मीणा ने कथित रूप से अपनी बैंक मैनेजर पत्नी काम्या (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत पर चढ़ा और नीचे कूद गया। इस दौरान रेलिंग का सरिया उसकी जांघ में घुस गया। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग जमा हुए।
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक महिला काम्या के पिता सर्वण दास ने पुलिस में दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी के पिता जगदीश मीणा ने बताया कि वे पत्नी, बेटे विकास, बहू काम्या, पोते गर्वित और रूद्र के साथ रहते थे। विकास और काम्या का ग्यारह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। जगदीश मीणा ने बताया कि एक दिन पहले विकास ने बहू को एक युवक के साथ बाहर देख लिया था। दोनों एक गाड़ी में सवार थे। इस बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। शाम को जब काम्या घर पहुंची तो वउनके बीच काफी बातचीत हुई। विवाद बढऩे पर शुक्रवार को काम्या ने ऑफिस से छुट्टी ले ली और घर में बच्चों के साथ समय बिताया। दोपहर में काम्या जब रसोई में काम कर रही थी, अचानक विकास वहां पहुंच गया और चाकू से उसकी पीठ पर कई वार कर दिए। उन्होंने बहू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन विकास उनके चंगुल से छूटकर ऊपर दो मंजिला की छत पर चढ़ गया। वहां से नीचे कूद गया।
घटना की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस पहुंची और काम्या व विकास को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने काम्या को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है।
आरोपी विकास के पिता जगदीश ने बताया कि उन्होंने शक को लेकर विकास को काफी समझाया। एक दिन दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था। सुबह भी काम्या सामान लेकर घर मायके जा रही थी, लेकिन उन्होंने पिता को बुलाकर मामले को सुलझाने का वादा किया था।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम तृतीय अभय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी विकास की इलाज चल रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शक के आधार पर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। आरोपी का उपचार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी के दोनों मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है।










Leave A Comment