प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू का देश की राष्ट्रपति बनना देश के लिए विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। एक टवीट में श्री मोदी ने कहा कि समूचे राष्ट्र ने गर्व के साथ शपथ ग्रहण समारोह को देखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में आशा और करुणा का संदेश दिया है। श्री मोदी ने राष्ट्रपति के रूप में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।










Leave A Comment