जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा संपन्न, तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर में सम्पन्न हो गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा के समापन पर होने वाली पूजा में भाग लिया। उन्होंने इस कठिन यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों और यात्रा से जुड़े अन्य लोगों को धन्यवाद दिया।
इस वर्ष तीन लाख से अधिक लोगों ने अमरनाथ यात्रा में भाग लिया। 43 दिन तक चली यह यात्रा तीस जून को पहलगाम और बालतल दोनों मार्गों से आरम्भ हुई थी। बादल फटने की एक घटना को छोड़कर यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। इस वर्ष यात्रा में तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार किया गया था। पहली बार प्रत्येक तीर्थ यात्री को उनके आवागमन पर निगरानी के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन - आर.एफ.आई.डी. कार्ड दिया गया था। यह कार्ड बादल फटने की घटना के बाद तीर्थ यात्रियों की आवाजाही का पता लगाने में सहायक सिद्ध हुआ।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा दो वर्ष के अंतराल के बाद हुई। वर्ष 2020 और 2021 में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के कारण यात्रा नहीं हो पाई थी।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment