कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दे तीन लाख रुपए ठग...!
करनाल। राजीवपुरम में एक युवती को कंपनी में नौकरी का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी एक अज्ञात महिला और आरोपी गजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजीवपुरम वासी विनय कुमार ने शिकायत दी है कि उसकी पुत्री विदेश में पढ़ाई करने के लिए इच्छुक थी। इसलिए उसने बेटी के खाते में तीन से चार लाख रुपए जमा करवा रखे थे। उसकी पुत्री ने फरवरी में मोबाइल पर वर्क फरोम होम डेटा एंट्री पद के लिए मैसेज आया। इस कंपनी में काम करने के लिए कंपनी की ओर से दिए लिंक को क्लिक किया और जानकारी ली। उसकी पुत्री को कंपनी में काम करने पर अच्छी तनख्वाह देने का आश्वासन दिया। इस पर उसकी पुत्री ने कंपनी में काम करने के लिए अपना बायोडेटा दे दिया और कंपनी ने फार्म भरने व अन्य चार्ज के लिए उसकी पुत्री ने सबसे पहले 1000 रुपए दिए। इस तरह अलग-अलग टाइम में आरोपी बातचीत करते हुए पैसे लेते गए। इस तरह तीन लाख रुपए की ठगी की।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment