आरती ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड...! 2.50 लाख शब्दों से बनाया 7 फीट के चारभुजानाथ भगवान का स्केच
मेड़ता। राजस्थान में 2 लाख 50 हजार बार जय श्री चारभुजा नाथ... लिखकर भगवान चारभुजानाथ का 7 फीट लंबा टाइपोग्राफिक स्केच बनाकर मेड़ता की बेटी आरती सोनी ने वल्र्ड रिकॉर्ड बना लिया है। आरती के स्केच की बदौलत उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। गिनीज वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी आरती ने एप्लाई किया हुआ है और कुछ दिन बाद उसका भी रिजल्ट आने की संभावना है।
भगवान चारभुजानाथ के कपड़े पर सबसे बड़ा टाइपोग्राफिक स्केच बनाने की श्रेणी में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शुमार कराने वाली आरती ने मीरा महोत्सव के शुभारंभ पर ही भगवान चारभुजानाथ का यह स्केच मीरा महोत्सव समिति, चारभुजानाथ मंदिर ट्रस्ट और उपखंड स्तरीय पर्यटन विकास समिति के सुपुर्द किया था। कपड़े पर 7 फीट के भगवान चारभुजानाथ के टाइपोग्राफिक स्केच को बनाने में आरती को 9 दिन लगे थे। आरती ने बताया कि मैंने इस स्केच के लिए मार्कर्स, चारकोल, पेंसिल सहित अन्य चीजों का इस्तेमाल किया है। मार्कर्स का उपयोग करने का उद्देश्य है कि जो शब्द होंगे वो उभर कर बाहर आएंगे।
कपड़े पर 7 फीट के भगवान चारभुजानाथ के टाइपोग्राफिक स्केच को बनाने में आरती को 8 दिन लगे थे। इस स्केच के लिए मार्कर्स, चारकोल, पेंसिल सहित अन्य चीजों का इस्तेमाल किया है।
कपड़े पर 7 फीट के भगवान चारभुजानाथ के टाइपोग्राफिक स्केच को बनाने में आरती को 8 दिन लगे थे। इस स्केच के लिए मार्कर्स, चारकोल, पेंसिल सहित अन्य चीजों का इस्तेमाल किया है।
आरती ने 5 महीने पहले मीरा बाई का 4 फीट का स्केच बनाया था, जो प्रदेश धरोहर प्राधिकरण प्रौन्नति विभाग को इतना भाया कि उसे मीरा बाई स्मारक में जगह मिल गई। वह स्केच बनाने में आरती को 4 दिन का वक्त लगा था। वैसे नॉर्मल ए-4 साइज का स्केच बनाने में उसे 3 से 4 घंटे का ही वक्त लगता है।
-








.jpeg)

Leave A Comment