फंदे पर एक साथ लटके दंपती, पति की मौत, वजन ज्यादा होने से रस्सी टूटी, बच गई पत्नी की जान
आगरा। आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव घिलोय में सोमवार को एक दंपती अपने खेत में स्थित पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए। इस दौरान पति की मौत हो गई, वहीं रस्सी टूटने से पत्नी बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया है कि सोमवार को ग्राम घिलोय निवासी मान सिंह उर्फ कलुआ उम्र 55 पत्नी संता के साथ खेतों में काम करने गया हुआ था। इस दौरान पति-पत्नी ने खेत पर ही पेड़ पर रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं शरीर भारी होने के चलते रस्सी टूट जाने से संता नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव के लोगों ने बताया कि मान सिंह के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। (प्रतीकात्मक फोटो)







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment