राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन जाएंगी
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन का दौरा करेंगी।
ब्रिटेन की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का इस महीने की 8 तारीख को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया। भारत में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक रखा गया था । विदेश मंत्रालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध विकसित और मजबूत हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment