विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन के वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर पहुंचा
नई दिल्ली। विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन के वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले सात वर्षों में यह बड़ी प्रगति है जब भारत की रैंकिंग में 41 स्थान का सुधार हुआ है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नवाचार समूचे भारत में अत्यन्त लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने देश के नव-प्रवर्तकों पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि भारत ने सफलता का लम्बा मार्ग तय कर लिया है और वह इस दिशा में निरन्तर नई ऊचाइयों की ओर बढ़ रहा है।केन्द्रीय वाणिज्य और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि नवाचार के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।
विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन ने कल वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 जारी किया। स्विट्जरलैंड लगातार 12वें वर्ष पहले स्थान पर कायम है। अमरीका दूसरे स्थान पर है।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment