प्रेमी के घर में गड़ा मिला युवती का कंकाल, दो साल पहले लापता हुई थी
फिरोजाबाद (उप्र)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को एक घर से एक युवती का कंकाल मिला है। युवती पिछले 2 सालों के लापता थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के कथित प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवती की हत्या कर और उसे घर में दफनाने की बात कबूल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के किठौत गांव की निवासी एक युवती का गांव के ही आरोपी गौरव नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। हालांकि आरोपी गौरव उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। एक दिन लड़की भागकर आरोपी युवक के घर चली गई। इस बात पर हंगामा मचा और आरोपी ने परिजन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को जमीन के अंदर गाड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। इधर लड़की की खोजबीन शुरू हुई। उसकी मां ने सिरसागंज पुलिस में आरोपी गौरव और साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दी। पुलिस आरोपी गौरव की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में सारे मामले का खुलासा हुआ।
सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था। जांच में पता चला कि उसका आरोपी गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। आरोपी गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने युवती को अपने घर में दफना दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौरव और उसके आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment