ब्रेकिंग न्यूज़

ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं पर तेजाब से हमले की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली. दिल्ली में कई महिलाओं को मिलने से आने के लिए मना करने पर तेजाब से हमला करने और उनके ‘आपत्तिजनक' वीडियो वायरल करने की ऑनलाइन धमकी देने के मामले में 24 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी .पुलिस ने बताया कि  आरोपी अमन यादव ने करीब डेढ़ साल पहले फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाया और करीब 1,100 अनुसरणकर्ता एकत्र किया जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि फर्जी प्रोफाइल से आरोपी महिलाओं को संदेश भेजता था और उन्हें मिलने के लिए बुलाता था, ऐसा नहीं करने पर तेजाब से हमले करने और ‘अश्लील वीडियो' सार्वजनिक करने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब फर्श बाजार इलाके में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 27 नवंबर को उसके इंस्टाग्राम में अंशिकाशर्मा 188 नामक उपयोगकर्ता से तेजाब से हमला करने और वीडियो वायरल करने की धमकी मिली। पुलिस उपायुक्त (शहादरा) आर सत्यसुंदरम ने बताया कि उक्त इंस्टाग्राम अकाउंट और कुछ कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया जिसे कथित तौर पर आरोपी यादव द्वारा चलाया जाता था। सत्यसुंदरम ने बताया कि पुलिस ने सुभाष नगर में छापेमारी कर आरोपी यादव को गिरफ्तार किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english