शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार- 28 को मिली जगह
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 100 दिनों की सरकार चलाने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया है। राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने आज 28 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 8 राज्य मंत्री और 20 कैबिनेट मंत्री हैं।
सुबह 11 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से अभी तक शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था।
किसे मिली जगह
- 20 कैबिनेट मंत्री हैं- गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना , बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सखलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह।
- 8 राज्य मंत्री हैं- भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया।
गौरतलब है कि 20 मार्च को मध्यप्रदेश में अल्पमत के कारण कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। 23 मार्च को भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मप्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 21 अप्रैल को 5 कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला था और आज 2 जुलाई को 28 सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई।
--








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment