मां ने किया दोस्ती पर एतराज तो किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी!
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी क्योंकि महिला दोनों की दोस्ती पर आपत्ति जताती थी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को मुंब्रा इलाके में हुई और दोनों फरार आरोपियों को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशेाक कडलाग ने कहा कि आरोपी लड़की ने अपने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपनी मां की चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दोनों घर को बाहर से बंद कर घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में महिला की एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीडि़त के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। उन्होंने महिला का खून से लथपथ शव देखा जिसके शरीर पर चाकू घोंपने के कई निशान थे।
शव को सरकारी अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकडऩे का प्रयास कर रही है।
----


.jpg)



.jpg)

.jpg)

Leave A Comment